लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के ADGP अरविंद कुमार ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी, अस्पताल ले जाया गया, 1992 बैच के आईपीएस हैं

By भाषा | Updated: July 18, 2020 20:42 IST

मुख्य सचिव जे सुरेश बाबू सहित राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारी राज मेडिसिटी पहुंचे हैं, जहां कुमार का उपचार चल रहा है। मुख्य सचिव ने बताया कि कुमार की हालत गंभीर है, लेकिन उपचार का उन पर कुछ असर पड़ता नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अरविंद कुमार को घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सकों से भी बात की है। बाबू ने कहा, ‘‘उनकी हालत में सुधार आने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिये दिल्ली भेजा जाएगा। ’’वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं।

इम्फालः मणिपुर के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दोपहर में अपने कार्यालय में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अरविंद कुमार को घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया। मुख्य सचिव जे सुरेश बाबू सहित राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारी राज मेडिसिटी गये, जहां कुमार का उपचार चल रहा है। मुख्य सचिव ने बताया कि कुमार की हालत गंभीर है, लेकिन उपचार का उन पर कुछ असर पड़ता नजर आ रहा है और उन्होंने चिकित्सकों से भी बात की है।

बाबू ने कहा, ‘‘उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिये दिल्ली भेजा जाएगा। ’’ अस्पताल सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार मणिपुर कैडर के 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं।

कार्यालय में दोपहर करीब एक बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली

उन्होंने मणिपुर राइफल्स कंपाउंड स्थित अपने कार्यालय में दोपहर करीब एक बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपनी ठुड्डी में गोली मारी और यह गोली उनकी खोपड़ी को भेदते हुए बाहर निकल गई।

उन्होंने कहा कि कुमार ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि कुमार को नयी दिल्ली में खुफिया ब्यूरो (आईबी) में संयुक्त निदेशक के तौर पर सेवा देने के बाद इस साल के शुरू में उनके मूल कैडर में वापस भेजा गया था। वह राज्य में सशस्त्र पुलिस के प्रभारी थे और उन्हें पांच जुलाई को कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

कर्नाटक सरकार ने नगरपालिका आयुक्त को स्थानांतरित किया

बेंगलुरु शहर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच कर्नाटक सरकार ने शनिवार को बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका आयुक्त बी एच अनिल कुमार को स्थानांतरित कर दिया और उनकी जगह राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव एन मंजूनाथ प्रसाद को नियुक्त किया।

एक सरकारी आदेश के अनुसार, प्रसाद राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन में प्रमुख सचिव के पद का कार्यभार भी संभालेंगे। बीबीएमपी में प्रसाद का यह दूसरा कार्यकाल है। वह अनिल कुमार से पहले शहर नागरिक निकाय के आयुक्त थे। अनिल कुमार को सार्वजनिक उद्यम विभाग में वी रश्मि महेश के स्थान पर अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 

टॅग्स :मणिपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा