लाइव न्यूज़ :

सूरतकल हत्याकांड: मंगलुरु के चार इलाकों में लागू निषेधाज्ञा को 29 दिसंबर सुबह छह बजे तक बढ़ाया, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2022 15:06 IST

पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि सूरतकल, पानमबुर, बाजपे और कवूर थाना क्षेत्रों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 के तहत लागू निषेधाज्ञा को 29 दिसंबर सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआग्नेयास्त्र, विस्फोटक तथा पटाखे ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।दो संदिग्ध हमलावरों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।सांप्रदायिक हत्याओं के बढ़ते मामलों को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने की कोशिश की। 

मंगलुरुः मंगलुरु में सूरतकल थाना क्षेत्र के कटिपल्ला में एक मुस्लिम व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद शहर के चार इलाकों में लागू निषेधाज्ञा को 29 दिसंबर सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि सूरतकल, पानमबुर, बाजपे और कवूर थाना क्षेत्रों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 के तहत लागू निषेधाज्ञा को 29 दिसंबर सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस दौरान पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने, जुलूस निकालने और आग्नेयास्त्र, विस्फोटक तथा पटाखे ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

भड़काऊ नारे लगाने और विभिन्न वर्गों के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों पर भी रोक है। कपड़ों की दुकान के मालिक अब्दुल जलील (43) की गत शनिवार को सूरतकल के कटिपल्ला में अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। इस मामले में दो संदिग्ध हमलावरों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बेलगावी में कर्नाटक विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को यह घटना चर्चा में रही, जहां विपक्षी दलों के नेताओं ने सांप्रदायिक हत्याओं के बढ़ते मामलों को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने की कोशिश की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए