लाइव न्यूज़ :

मंदसौर गैंगरेप : पीड़िता की मां ने कहा-आरोपियों को मिलनी चाहिए फांसी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 30, 2018 09:17 IST

मंदसौर में हाल ही में एक 7 साल का मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या की कोशिश की गई। अब घटना के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

मंदसौर में हाल ही में एक 7 साल का मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या की कोशिश की गई। अब घटना के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब पीड़िता की मां ने पहली बार अपनी बात रखी है।

उन्होंने कहा है कि  बच्ची की हालात ठीक है। इतना ही नहीं कि आरोपियों को फांसी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि उन्हें हर कीमत पर इंसाफ चाहिए।वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल्द इंसाफ का भरोसा दिलाया तो वहीं उनकी पार्टी के नेताओं का संवेदनहीन चेहरा अस्पताल में दिखा। 

मंदसौर-नीमच से सांसद सुधीर गुप्ता, बीजेपी विधायक सुदर्शन गुप्ता और भी कई पार्टी नेता संवेदनाधर्म दिखाने 7 साल की पीड़ित से मिलने इंदौर के अस्पताल पहुंचे वो पीड़ित परिवार से कहते सुने गये कि सांसद जी आए हैं कम से कम धन्यवाद तो कह दो। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता मानक अग्रवाल ने कहा है कि बीजेपी को तो पीड़ित परिवार के पैर पकड़कर माफी मांगनी चाहिये कि हम मध्यप्रदेश में बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं,  इनको शर्म आनी चाहिये।

 बच्ची बीच-बीच में बस दर्द से कराहती हुई आंख खोलकर पास बैठे पिता से इतना ही कह पा रही है कि वो मेरा हाथ पकड़कर ले गए थे। मासून के साथ इतनी हैवानियत हुई है कि रूह कांप जाएगी। पीड़ित बच्ची के चेहरे पर दांत के निशान हैं। 

इतना ही नहीं उसका प्राइवेट बुरी तरह से लहूलुहान हैं। मंदसौर जिला अस्पताल से बुधवार शाम को ही उसे यहां रैफर किया गया था। रात में ही डॉक्टरों को ऑपरेशन करना पड़ा। कहा जा रहा है कि बच्ची की आंतों को काटकर बाहर एक रास्ता बनाकर प्राइवेट पार्ट्स को रिपेयर किया गया। नाक पर जख्म इतने गहरे कि ट्यूब लगानी पड़ी और मुंह के घावों को ढंकने के लिए ल्यूकोप्लास्टी की गई। बच्ची के खून भी चढ़ाया गया है। हालत अभी स्थिर है। थोड़ा-थोड़ा पानी पीने की इजाजत दी है। बच्ची अभी भी सदमे में है, इससे बाहर निकलने में उसे वक्त लगेगा। 

स्कूल के गेट से किया अगवा

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को अभिनंदन कर्मचारी कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी आठ साल की बच्ची स्कूल से लापता हो गई है। बच्ची केशव नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा तीसरी कक्षा की छात्र है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि सुबह उसे स्कूल छोड़ कर आये थे। शाम को जब पिता बच्ची को लेने स्कूल पहुंचे तो वह नहीं मिली। 

पीड़िता की हालत स्थिर, इलाज जारी

इस घटना के बाद पुलिस ने बच्ची की खोज शुरू की। बुधवार दोपहर बच्ची को गंभीर हालत में हालत में स्कूल से करीब 300 मीटर दूर एक खाली ज़मीन पर उगी कंटीली झाड़ियों के अंदर पाया। बच्ची का गला रेता हुआ था और निजी अंग से खून बह रहा था। तत्काल उपचार के लिए बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया। जहाँ से प्रथामिक इलाज के बाद उसे इंदौर एम वाय अस्पताल भेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत स्थित बनी हुई है।

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए