लाइव न्यूज़ :

मंदसौर वन विभाग ने गोह अंग तस्कर गैंग को दबोचा, 3 गिरफ्तार, वनकर्मी बना ग्राहक और जाल में फंसाया

By बृजेश परमार | Updated: July 21, 2025 18:22 IST

मंदसौर के अंतर्गत वनपरिक्षेत्र भानपुरा में रविवार को वन्यजीवों के अवैध व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई।

Open in App
ठळक मुद्दे42 जोड़ी शरीर के अंगों, जिसे "हत्था जोड़ी" कहा जाता है बरामद की है।ऑपरेशन उप वनमंडलाधिकारी, गरोठ के परिक्षेत्र भानपुरा में अंजाम दिया गया। दो संदिग्धों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

उज्जैनः गांधीसागर में चीतों को लाने के बाद मंदसौर वनमंडल में वन विभाग ने संदिग्धों पर अपनी निगाहें गढा दी है। इस काम के लिए आधुनिक संसाधनों के साथ ही मुखबिरों का उपयोग लिया जा रहा है। इसी कडी में मंदसौर वन विभाग ने गोह (Monitor Lizard) के शरीर के अंगों की तस्करी करने वाली गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 42 जोड़ी शरीर के अंगों, जिसे "हत्था जोड़ी" कहा जाता है बरामद की है। वनमंडल अधिकारी, सामान्य वनमंडल मंदसौर संजय रायखेरे ने बताया कि मंदसौर के अंतर्गत वनपरिक्षेत्र भानपुरा में रविवार को वन्यजीवों के अवैध व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई।

वन विभाग ने गोह (Monitor Lizard) के शरीर के अंगों, जिसे "हत्था जोड़ी" कहा जाता है, की तस्करी करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह सफल ऑपरेशन उप वनमंडलाधिकारी, गरोठ के परिक्षेत्र भानपुरा में अंजाम दिया गया।

वनकर्मी बना ग्राहक और जाल में फंसाया

वन विभाग को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मॉनिटर लिजार्ड के शरीर के हिस्से हत्था जोड़ी बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए वन स्टाफ ने एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर संदिग्धों से मिलने भेजा। पूर्व नियोजित इशारे पर वन अमले ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो संदिग्धों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से 42 नग हत्था जोडी, एक चाकू और कुछ नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजय पिता रमेश निवासी ग्राम तोरनिया नाहरगढ़ तहसील भानपुरा जिला मंदसौर एवं समरथनाथ पिता सिंघानाथ निवासी ग्राम हनुमंतीया, कुकडेश्वर तहसील, मनासा जिला नीमच के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद, इस मामले से जुड़े एक और संदिग्ध करण उर्फ धर्मा हरिजन निवासी कुकडेश्वर तहसील, मनासा जिला नीमच को भी हिरासत में लिया गया है।

गोह अनुसूची 1 के तहत संरक्षित-

गोह (Monitor Lizard) को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 1 के तहत् संरक्षित किया गया है और लुप्तप्राय प्रजातियो में अंतराष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) के परिशिष्ट 1 में सूचीबद्ध किया गया है जो जानवर या उसके शरीर के अंगो के आयात या निर्यात को प्रतिबंधित करता है। इस मामले में आरोपीयो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की विस्तृत जांच और आवश्यक कानूनी कार्यवाही जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउज्जैनमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट180 लड़कियों का शोषण, 350 आपत्तिजनक वीडियो, बहला-फुसलाया और अंतरंग पल किए रिकॉर्ड, मोहम्मद अयाज उर्फ ​​तनवीर अरेस्ट

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: शादीशुदा महिला के प्रेमी संग भागने पर खौफनाक सजा, परिवार वालों ने खिलाया जहर, फिर शव को लगा दी आग

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो