लाइव न्यूज़ :

Mandoli Jail: ठग सुकेश चंद्रशेखर की कोठरी पर छापा मारा, 1.5 लाख मूल्य की गूची ब्रांड की चप्पल और 80000 रुपये मूल्य की दो जींस बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2023 22:14 IST

Mandoli Jail: सोशल मीडिया पर प्रसारित हालिया अभियान की सीसीटीवी फुटेज में चंद्रशेखर जेलर दीपक शर्मा के सामने रोता दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।छापेमारी में जेल विभाग और अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे। छापेमारी पिछले साल 15 दिसंबर को की गयी थी।

नई दिल्लीः दिल्ली कारागार विभाग ने मंडोली जेल में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर की कोठरी पर छापा मारा और 1.5 लाख रुपये मूल्य की एक जोड़ी गूची ब्रांड की चप्पल तथा 80,000 रुपये मूल्य की दो जींस बरामद कीं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर प्रसारित हालिया अभियान की सीसीटीवी फुटेज में चंद्रशेखर जेलर दीपक शर्मा के सामने रोता दिखाई दे रहा है। अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी में जेल विभाग और अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे। यह छापेमारी पिछले साल 15 दिसंबर को की गयी थी।

केंद्रीय गृह और कानून सचिव बनकर रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह की पत्नी को धोखा देने से जुड़े धनशोधन के एक नए मामले में चंद्रशेखर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल में गिरफ्तार किया था। चंद्रशेखर (33) को पिछले सप्ताह एक स्थानीय जेल से धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था।

बाद में, दिल्ली की एक अदालत ने उसे नौ दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया था। यह तीसरा धनशोधन मामला है जिसमें ईडी ने चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया। दो अन्य मामलों का संबंध इस ठग द्वारा मालविंदर सिंह के भाई शिविंदर सिंह से कथित रूप से 200 करोड़ रुपये ठगने तथा वी के शशिकला धड़े को अन्नाद्रमुक के चुनाव चिह्न ‘दो पत्तियां’ दिलाने के वास्ते चुनाव आयोग को कथित रूप से रिश्वत देने से है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम