लाइव न्यूज़ :

MP: हाट बाजार में दूषित पानी पूरी खाने से 97 बच्चे हुए गंभीर बीमार, सभी लड़के हुए पेट दर्द और उल्टी के शिकार, पुलिस ने लिया एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2022 14:57 IST

इस पर बोलते हुए मंडला जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने कहा कि सभी बच्चों ने सिंगारपुर हाट बाजार में लगी एक दुकान से फुलकियां खाई थीं जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में दूषित पानी पूरी खाने से 97 बच्चों के बीमार पड़ने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये बच्चे एक ही दुकान से पानी पूरी खाए थे जिसके बाद वह बीमार पड़ गए थे। मामले में पुलिस ने पानी-पूरी बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ एक्शन भी लिया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के सिंगारपुर ग्राम पंचायत में लगे हाट बाजार में दूषित फुलकियां (पानी-पूरी) खाने के बाद 97 बच्चे बीमार पड़ गए है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी है। मंडला जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. के आर शाक्य ने बताया कि शनिवार की रात जिला अस्पताल में एक के बाद एक 97 बच्चों को भर्ती कराया गया था। इन सभी बच्चों ने सिंगारपुर हाट बाजार में लगी एक दुकान से फुलकियां खाई थीं जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई थी और उन्हें भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और वे डॉक्टरों की निगरानी में है। 

एक ही दुकान से सभी ने खाई थी पानी-पूरी

शाक्य ने बताया कि हाट बाजार लगने के कारण सिंगारपुर के अलावा आसपास के 8 से 10 गांव के बच्चे अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंचे थे और पानी-पूरी की एक ही दुकान होने के कारण सभी ने उसकी दुकान से फुलकियां खाई थीं। सिंगारपुर जिला मुख्यालय से करीब 38 किलोमीटर दूर है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बोलते हुए मंडला जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने कहा कि शनिवार शाम को लगभग 7:30 बजे बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद वे उल्टियां करने लगे थे। बच्चों की हालत को देख पहले तो कुछ बच्चों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। लेकिन जब बीमार बच्चों की तादाद तेजी से बढ़ने लगी तो बीमार बच्चों को सीधे जिला अस्पताल लाया गया था। जहां उनकी इलाज की गई थी और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। 

पानी-पूरी बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ने लिया हिरासत में

मामले में पुलिस ने पानी-पूरी बेचने वाले दुकानदार को हिरासत में ले लिया है और खाद्य पदार्थ के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री और मंडला से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने शनिवार रात इलाज करा रहे बच्चों से मुलाकात भी की थी।

टॅग्स :Madhya Pradeshडॉक्टरchildchild
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला