लाइव न्यूज़ :

बिहार के बेगूसराय जिले में हारमोनियम सीखने आई लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला अधेड़, ग्रामीणों ने की पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2023 18:14 IST

पकठौल गांव निवासी 50 वर्षीय किशन देव चौरसिया कीर्तन भजन करने का काम करता है और गांव के बच्चों को हारमोनियम भी सिखाता है। किशन देव का पड़ोस में ही रहने वाली लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की हारमोनियम सीखने के बहाने किशन देव के घर आती जाती थी।

Open in App
ठळक मुद्देलोक गायक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ धर दबोचा हारमोनियम सिखाने के बहाने लड़की को कमरे में बुलाया थाघटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पटना: बिहार के बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव में हारमोनियम सिखाने के बहाने कमरे में बुलाकर लड़की के साथ गलत काम कर रहे लोक गायक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ धर दबोचा और दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों के कपड़े फाड़ दिए और जमकर पीटा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पकठौल गांव निवासी 50 वर्षीय किशन देव चौरसिया कीर्तन भजन करने का काम करता है और गांव के बच्चों को हारमोनियम भी सिखाता है। किशन देव का पड़ोस में ही रहने वाली लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की हारमोनियम सीखने के बहाने किशन देव के घर आती जाती थी।

बीते 20 जुलाई की रात भी लड़की घर से हारमोनियम सीखने जाने की बात कहकर किशन देव के घर पहुंची थी। ग्रामीणों को शक था कि दोनों के बीच कुछ अनैतिक काम चल रहा है। फिर क्या था ग्रामीण अचानक किशन देव के घर में घुस गए और दोनों को आपत्तिजनक हालत में धर दबोचा। ग्रामीणों ने दोनों के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ डाले। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटना क्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है और केस दर्ज करने की बात कही है। पूरे मामले पर एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि एक वीडियो मिला है उसमे एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति और एक लड़की आपत्तिजनक हालत में हैं। लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। वायरल वीडियो की जांच कराई गई है। 

एसपी ने कहा कि पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। उनका मेडिकल भी कराया जाएगा और बयान दर्ज होने के बाद केस करने का आदेश दे दिया है। अभद्र व्यवहार और मारपीट करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी ने कहा इस मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप