लाइव न्यूज़ :

वैवाहिक विवाद में अदालत की सुनवाई से नाखुश शख्स ने जज की कार में कर दी तोड़फोड़, एफआईआर दर्ज

By भाषा | Updated: June 22, 2023 12:18 IST

केरल में एक व्यक्ति ने एक पारिवारिक अदालत के न्यायाधीश की कार में तोड़फोड़ की। वह उसके तथा उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद की सुनवाई से नाखुश था।

Open in App

पतनमतिट्टा: केरल में पतनमतिट्टा जिले के तिरुवल्ला में एक व्यक्ति ने एक पारिवारिक अदालत के न्यायाधीश की कार में तोड़फोड़ की। वह उसके तथा उसकी पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद की सुनवाई से नाखुश था। पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति अदालत की सुनवाई के दौरान आग-बबूला हो गया और अदालत से बाहर आने के बाद उसने न्यायाधीश की कार पर अपना गुस्सा निकाला जो बुधवार को यहां तिरुवल्ला अदालत परिसर के भीतर खड़ी थी।

टीवी चैनलों पर दिखाये गए फुटेज के अनुसार, उसने कार की सभी खिड़कियां तोड़ दीं और विंड स्क्रीन को भी नुकसान पहुंचाया। कार को उसने क्षतिग्रस्त कर दिया। तिरुवल्ला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और अदालती कामकाज में बाधा डालने, धमकाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘अपनी पत्नी के साथ विवाद में खुद अपनी पैरवी कर रहे आरोपी ने दावा किया कि उसे अदालत से न्याय नहीं मिल रहा है। उसकी पत्नी ने अदालत में तलाक की याचिका दायर की थी।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘वह आरोप लगा रहा है कि उसकी पत्नी का वकील और न्यायाधीश एक साथ मिलकर उसके खिलाफ काम कर रहे हैं और उसका पक्ष उचित तरीके से सुना नहीं जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि शुरुआत में दंपती के बीच यह मामला 2017 में पतनमतिट्टा की एक अदालत में चल रहा था लेकिन आरोपी ने बाद में मामले को स्थानांतरित कराने के लिए केरल उच्च न्यायालय का रुख किया और दावा किया कि उसे पतनमतिट्टा की अदालत पर भरोसा नहीं है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके बाद दंपति के बीच मामला इस साल यहां पारिवारिक अदालत में भेजा गया।’’

टॅग्स :FIRKerala
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला