लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में नाबालिग को बाइक स्टंट करने से रोकना पड़ा महंगा, शख्स की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

By भाषा | Updated: July 14, 2020 07:06 IST

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। एक फुटेज में मुख्य आरोपी अपने दोस्तों के साथ रघुबीर नगर की भीड़-भाड़ वाली सड़क पर युवक के शरीर पर चाकू से कई बार वार करते दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से तीनों फरार किशोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया है। उमृतक के शरीर पर 28 घाव थे, जिनमें से अधिकतर वार उसके सीने पर किए गए थे।

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में एक किशोर और उसके दो दोस्तों ने 25 वर्षीय युवक की इसलिए छुरा घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी, क्योंकि उसने उन्हें मोटरसाइकिल से करतब नहीं करने की सलाह दी थी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान रघुबीर नगर निवासी मनीष के तौर पर हुई है। वह निजी कार चालक के तौर पर काम करता था। 

पुलिस ने बताया कि तीनों हत्या आरोपी नाबालिग (17 साल के) हैं और उन्हें पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना आठ जुलाई को हुई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। एक फुटेज में मुख्य आरोपी अपने दोस्तों के साथ रघुबीर नगर की भीड़-भाड़ वाली सड़क पर युवक के शरीर पर चाकू से कई बार वार करते दिख रहा है। एक दोस्त ने जब उसे वहां से ले जाने की कोशिश की, तो वह व्यक्ति पर वार करने के लिए फिर से आया।” 

जानें पूरा मामला

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि ख्याला पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से तीनों फरार किशोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया गया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। 

अधिकारी ने बताया, “हमें आठ जुलाई को डीडीयू अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति को भर्ती कराए जाने की सूचना मिली, जिसकी मौत हो चुकी थी। पुलिसकर्मियों के अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। बाद में, उसकी पहचान मनीष के तौर पर हुई।”

बेरहमी से की हत्या

मृतक के शरीर पर 28 घाव थे, जिनमें से अधिकतर वार उसके सीने पर किए गए थे। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी मोटरसाइकिल से करतब दिखाता था, जिसे लेकर मृतक ने उसे चेतावनी दी थी। इसी का बदला लेने के लिए हत्या को अंजाम दिया गया।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने