लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में अपनी कार में सिगरेट पी रहा था शख्स, बदमाश ने पुलिस से गिरफ्तार कराने की धमकी देकर लूट लिए 95,000 रुपये और 30 ग्राम सोना

By शिवेंद्र राय | Updated: February 25, 2023 20:21 IST

धनंजय नायर को धमकी देते हुए बदमाश ने पुलिस से गिरफ्तार कराने की धमकी दी और अपने पास हथियार होने की बात बताकर धमकाया। बदमाश ने नायर को उसकी बात मानने के लिए मजबूर किया।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में हाइवे पर हुई वारदातपुलिस की डर दिखाकर लूट लिए 95000 रुपयेमामले की जांच में जुटी है पुलिस

बेंगलुरु: मल्टीनेशनल बैंक में काम करने वाले बेंगलूरु में रहने वाले एक 31 साल के बैंक अधिकारी से धमकी देकर वसूली करने की घटना सामने आई है। बैंक अधिकारी ने बताया है कि वह अपनी कार में बैठ कर सिगरेट पी रहा था। उसी समय एक स्कूटर चालक ने उससे पुलिस में शिकायत करने की धमकी देकर 95,000 रुपये वसूल लिए।

बैंक अधिकारी ने बताया है कि उससे 95,000 रुपये के अलावा 30 ग्राम सोना भी ले लिया गया। पुलिस के अनुसार नागवारा पाल्या निवासी धनंजय नायर अपनी कार से ऑफिस जा रहा थे। इसी समय एक बदमाश ने उन्हें गाड़ी चलाते समय अपने वाहन के अंदर सिगरेट पीते हुए देखा। स्कूटर वाले ने उनकी कार का पीछा किया और बेन्निगनहल्ली अंडरपास पर उन्हें घेर लिया।

धनंजय नायर को धमकी देते हुए बदमाश ने पुलिस से गिरफ्तार कराने की धमकी दी और अपने पास हथियार होने की बात बताकर धमकाया। बदमाश ने नायर को उसकी बात मानने के लिए मजबूर किया।  पुलिस ने बताया कि बदमाश ने नायर को धमकाया और उनसे एटीएम चलने को कहा। बदमाश ने बैंक अधिकारी का फोन भी छीन कर अपने पास रख लिया। 

एटीएम पहुंच कर नायर ने अपने डेबिट कार्ड से 45 हजार और क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये बदमाश के धमकाने पर निकाले। बदमाश ने बैंक अधिकारी की चेन भी छीन ली। पुलिस के अनुसार बदमाश ने घटना के बारे में किसी को सूचना देने पर नायर के परिवार को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी दी। बाद में धनंजय नायर ने जब अपने दोस्तों को ये बात बताई तब दोस्तों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

इस मामले में राममूर्तिनगर पुलिस ने रंगदारी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकालकर बदमाश को पहचानने और पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार बदमाश एटीएम के सीसीटीवी में साफ नजर नहीं आ रहा है।  

टॅग्स :क्राइमबेंगलुरुकर्नाटकक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए