लाइव न्यूज़ :

गन्ने के जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर तीन महिलाओं को पिलाया, बेहोश होने के बाद किया रेप

By भाषा | Updated: September 4, 2018 05:34 IST

पीड़ितों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी भी उन्हीं के उत्तर दीमारपुर गांव का रहने वाला है। यह वारदात शनिवार और रविवार की दरमियानी रात उनके घर पर अंजाम दी गई। 

Open in App

नगांव, 04 सितंबर: असम के होजाई जिले में एक परिवार की तीन महिलाओं ने एक शख्स पर उन्हें जबरन नशीला पदार्थ मिला जूस पिलाने के बाद कथित तौर पर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

पीड़ितों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी भी उन्हीं के उत्तर दीमारपुर गांव का रहने वाला है। यह वारदात शनिवार और रविवार की दरमियानी रात उनके घर पर अंजाम दी गई। 

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक आरोपी शनिवार सुबह उनके घर गन्ने का रस लेकर आया था और उनसे उसे फ्रिज में रखने का अनुरोध किया। महिला का पति सउदी अरब में काम करता है और दोनों लड़कियां उसकी रिश्तेदार हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी शख्स रात को उनके घर आया और उन्हें जूस पीने के लिये बाध्य किया जिसके बाद वे बेहोश हो गईं। 

शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और जब उसे होश आया तो उसने देखा कि वह व्यक्ति दोनों लड़कियों के साथ बुरा काम कर रहा था। जब उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने चाकू से उसे मारने की धमकी दी।

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से पुलिस से शिकायत की जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। आरोपी पर पहले भी दुष्कर्म का आरोप था। वह अभी फरार है। 

टॅग्स :रेपअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने