लाइव न्यूज़ :

पत्नी की हत्या करके पुलिस से बच गया, बीमा के पैसों से खरीदी 'सेक्स डॉल' तो फिर खुला मामला, 4 साल बाद मिली सजा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 29, 2024 17:48 IST

अमेरिका में पुलिस ने एक ऐसे मामले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर सजा दिलाई है जो अपनी चालाकी से लगभग बच निकला था।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी चालाकी से लगभग बच निकला था शख्सबीमा के पैसों से खरीदी 'सेक्स डॉल' तो फिर खुला मामलाजांच में पता चला कि पत्नी की हुई थी हत्या

नई दिल्ली: अमेरिका में पुलिस ने एक ऐसे मामले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर सजा दिलाई है जो अपनी चालाकी से लगभग बच निकला था। अमेरिकी राज्य कैनसस के निवासी कोल्बी ट्रिकल ने 2019 में 911 पर कॉल करके अधिकारियों को सूचित किया कि उनकी पत्नी ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस को मामले पर संदेह तो हुआ लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में इसे आत्महत्या करार दिया तो पुलिस के पास कोई चारा नहीं बचा।

इस मामले पर एक प्राइवेट जासूस ने नजर रखनी शुरू की। पत्नी क्रिस्टन ट्रिकल की मौत के कुछ महीनों बाद जब कोल्बी ट्रिकल ने दो जीवन बीमा पॉलिसियों का कुल $120,000 से अधिक का नकदीकरण किया। भुगतान प्राप्त करने के दो दिन बाद उसने एक आदमकद सेक्स डॉल पर लगभग $2,000 खर्च किए। इस खरीददारी के बाद वह फिर पुलिस के निशाने पर आ गया। 

कोल्बी ट्रिकल के व्यवहार से ऐसा नहीं लग रहा था कि उसे पत्नी के मरने का जरा भी गम है। जांच में पता चला कि अमेरिकी सेना रिजर्व के सदस्य कोल्बी ने मध्य अमेरिका और पश्चिम एशिया के अपने दौरों के बारे में झूठ बोला था। जब अमेरिकी सेना से संपर्क किया गया उन्होंने कहा कि कोल्बी को कभी भी विदेश में तैनात नहीं किया गया था।

बीमा राशि का 120,000 डॉलर लगभग आठ महीनों में खर्च हो गया। कोल्बी ने कर्ज चुकाया, वीडियो गेम पर हजारों डॉलर खर्च किए और संगीत उपकरण खरीदे क्योंकि उसकी एक कलाकार बनने की योजना थी। क्रिस्टन ट्रिकल की मृत्यु के 21 महीने बाद जुलाई 2021 में कोल्बी ट्रिकल पर पहली बार कानून प्रवर्तन में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया था। जब मामले की गहराई से जांच की गई तो कोल्बी की सच सामने आया। कोल्बी ट्रिकल को भी दोषी पाया गया और नवंबर 2023 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

टॅग्स :अमेरिकाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए