लाइव न्यूज़ :

नोएडाः ओला कैब के अंदर मिला युवक का शव, हत्या कर सीट के नीचे दबाया

By भाषा | Updated: April 19, 2018 17:28 IST

एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला और उसे पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा।

Open in App

नोएडा, 19 अप्रैलः नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 108 के पास गुरुवार को सुबह एक ओला कैब में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया। नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि सेक्टर 108 के लोटस पनाश अपार्टमेंट के पास खड़ी एक ओला कैब के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला और उसे पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कार लोकेंद्र नामक व्यक्ति की है। लोकेंद्र दो दिन पहले सूरजपुर से अपनी कार लेकर दिल्ली के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा था।

उन्होंने बताया कि शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की हत्या दो दिन पहले हुई थी। आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात लोगों ने लोकेंद्र की हत्या कर उसका शव कार की सीट के नीचे दबा दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

टॅग्स :हत्याकांडओलानोएडा समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए