लाइव न्यूज़ :

बिहारः प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर की हत्या, विरोध करने पर परिजनों को भी पीटा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2018 19:57 IST

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार व बुधवार की मध्य रात्रि में अपराधियों ने घर में घुसकर सुदामा यादव के पुत्र भोला यादव (35 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी।

Open in App

बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के छोटकी महम्मदपुर गांव में प्रेम-प्रसंग में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने बताया कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है और हत्या करने वालों की पहचान कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार व बुधवार की मध्य रात्रि में अपराधियों ने घर में घुसकर सुदामा यादव के पुत्र भोला यादव (35 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर परिजनों को घायल कर दिया। महम्मदपुर गांव के सुदामा यादव के पुत्र भोला यादव (35) घर में सोये हुए थे। इसी दौरान हथियार बंद दस-पंद्रह अपराधी आ धमके और भोला यादव को अपने कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने मारपीट शुरू कर दिया।

शोरगुल होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के विरोध करने पर अपराधियों ने मृतक पत्नी और बहन को मारपीट कर घायल दिया। परिवार के महिलाओं के साथ मारपीट होते देख भोला यादव अपराधियों से उलझ गये। परिजनों के शोर मचाने और गांव वालों के पहुंचते ही अपराधियों ने पकड़े जाने के भय से भोला यादव की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये।

ग्रामीणों की सूचना पर मांझी थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एसपी के अनुसार उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अपराधियों तक पुलिस जल्द ही पंहुच जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्रेम प्रसंग किसके-किसके बीच था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार हत्या का कारण प्रेम प्रसंग है और हत्या करने वालों की पहचान कर लिया गया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मृतक भोला यादव के तीन पुत्र व एक पुत्री है। घटना के बाद मां जिलेबिया देवी पत्नी बुची देवी तथा बेटी मुनि का रोकर बेहोश हो जा रही थी। पत्नी एक ही रट लगा रही थी कि अब बेटा तथा बेटी की परिवरिश कैसे होगी? घटना के बाद पूरे परिवार सदमे में है।

टॅग्स :हत्याकांडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह