लाइव न्यूज़ :

Odisha Murder: संपत्ति विवाद के चलते 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, पोते ने किया दादी का कत्ल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 14:57 IST

Odisha Murder: ग्रामीणों के अनुसार, महिला का बेटा उसकी देखभाल नहीं कर रहा था

Open in App

Odisha Murder: ओडिशा के जाजपुर जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वाहन से कुचलकर अपनी 70 वर्षीय दादी की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को पानीकोइली थाना क्षेत्र के अंतर्गत खंडारापुर-सिंगाडा गांव में हुई जब 23 वर्षीय आरोपी युवक ने अपनी दादी कुली साहू को वाहन से कुचल दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, महिला का बेटा उसकी देखभाल नहीं कर रहा था इस वजह से वह अपनी विवाहित बेटी के घर रहने पर मजबूर थी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला अपने बेटे द्वारा किए जा रहे शारीरिक और मानसिक शोषण से काफी परेशान थी। अधिकारी ने कहा कि इस उत्पीड़न से तंग आकर महिला न केवल स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई बल्कि अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेटी के नाम कर दिया था, जिसके बाद संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया। अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब महिला बेटी के साथ अपने पैतृक गांव लौट रही थी।

उन्होंने कहा, “पोते द्वारा वाहन से कुचले जाने से बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बेटी बच गई।” अधिकारी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। 

टॅग्स :ओड़िसाPoliceहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली