लाइव न्यूज़ :

शख्‍स ने मैनपुरी के एसपी के दरबार में लगाई फरियाद, "दारोगा से मेरी पत्नी को बचाइये, धमकाकर बनाता है सम्‍बन्‍ध, रोकिये नहीं तो जहर खा लूंगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 24, 2022 22:35 IST

यूपी के मैनपुरी एसपी ऑफिस में पहुंचे एक फरियादी ने अपनी शिकायत में एसपी से कहा कि शहर की पुलिस चौकी पर तैनात एक दरोगा के कारण उसका घर तबाही के कगार पर पहुंच गया है। अगर उसके परिवार को दारोगा के आतंक से मुक्ति कराया गया तो वो जहर खाकर जान दे देगा।

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स ने दरोगा पर ऐसा आरोप लगाया कि जिसे सुनकर एसपी मैनपुरी भी शर्मसार हो गये फरियादी ने एसपी से कहा, मैनपुरी में तैनात एक दरोगा उसकी पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाता है पीड़ित ने एसपी से कहा कि अगर उसे दरोगा से मुक्ति और न्याय नहीं मिला तो वह जहर खा लेगा

मैनपुरी:उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित के दफ्तर में फरियाद लेकर पहुंचे एक शख्स ने पुलिस विभाग पर ऐसा आरोप लगाया, जिसे सुनकर मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक के पैरों तले जमाीन खिसक गई।

फरियादी शख्‍स ने अपनी शिकायत में एसपी साहब से विनती की उसका घर उनके विभाग के दरोगा के कारण तबाही के कगार पर पहुंच गया है। एसपी कुछ भी करके उसके परिवार को दारोगा के आतंक से मुक्ति कराएं नहीं तो वो जहर खाकर जान दे देगा।

पीड़ित शख्‍स ने एसपी के सामने आरोप लगाया कि शहर की एक पुलिस चौकी पर पदस्थापित दारोगा उसकी पत्‍नी के साथ जबरन सम्‍बन्‍ध बनाता है। इस कारण उसके घर में कलह इस कदर बढ़ गया है कि उसका परिवार लगभग-लगभग टूटने की स्थिति में आ पहुंचा है।

एसपी मैनपुरी के पास अपने बच्चों को लेकर पहुंचा यह शख्‍स जब अपनी बात बता रहा था कि एसपी मैनपुरी कमलेश कुमार दीक्षित का सिर भी शर्म से झुक गया। उसने एसपी को बताया कि दारोगा इतना मनबढ़ है कि वो जबरन उसकी पत्नी के साथ संबंध रखता है। जब उसने दरोगा से इस मामले में आपत्ति दर्ज की तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दे दी।

तीन बच्चों को लिये वो शख्स एसपी के सामने हाथ जोड़कर अपनी बात कह रहा था तो एसपी के साथ मौजूद अन्य अधीनस्थ कमरे से बाहर चले गये। पीड़ित शख्स ने एसपी से कहा कि दरोगा की इस हरकत के कारण गांव में उसकी बहुत बदनामी हो रही है और अगर इस मामले में उसे पुलिस प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो वह जहर खाकर अपनी जान दे देगा।

मामले को जानने के बाद एसपी मैनपुरी ने फौरन इस मामले में जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस के मुताबिक यह मामला बिछवां थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है। शख्स का आरोप है कि आरोपी दरोगा जब बिछवां थाने में तैनात था तो उसी दौरान वो उसके घर आने लगा और उसकी पत्नी के साथ जबरन संबंध स्थापित कर लिये।

बताया जा रहा है कि वो दारोगा अब मैनपुरी शहर में एक पुलिस चौकी का प्रभारी है। शहर में ट्रांसफर होने के बाद भी वह अक्सर पीड़ित के घर आता है और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इस मामले में एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच करने और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :मैनपुरीउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला