लाइव न्यूज़ :

नींद में सिर पर टॉमी से वार कर दोस्त को मारा, पुलिस मैदान में शव फेंका, कमरे में फैले खून के निशान को साफ कर सोया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2021 20:13 IST

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल मार्ग के दाभा का मामला है। पुलिस ने कहा कि 35 वर्षीय रूममेट की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार की रात नशे की अवस्था में दोनों के बीच विवाद हो गया।देवांश ने मध्यरात्रि के बाद सिर पर टॉमी से वार कर राजू की हत्या कर दी। मालिक ने राजू के संबंध में पूछा तो उसके रात से लापता होना बताया।

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल मार्ग के दाभा में गैराज के कर्मचारी ने साथी की नींद में ही हत्या कर दी। दाभा चौक पर आशीष दुर्गे का दुपहिया का गैराज है। वहां मृतक राजू नंदू नंदेश्वर (35) बालाघाट और आरोपी देवांश चंद्रभान वाघोड़े (26) वर्धा काम करते हैं।

शनिवार की रात नशे की अवस्था में दोनों के बीच विवाद हो गया। देवांश ने मध्यरात्रि के बाद सिर पर टॉमी से वार कर राजू की हत्या कर दी। शव को ग्रामीण पुलिस के मैदान में फेंक दिया। कमरे में फैले खून के निशान को साफ कर दिया। जब मालिक ने राजू के संबंध में पूछा तो उसके रात से लापता होना बताया।

सुबह 10.30 बजे शव मिलने का पता चलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने देवांश को हिरासत में ले लिया। नंदेश्वर और वाघोड़े दोनों एक गैरेज में कार मैकेनिक का काम करते हैं। घटना का पता तब चला जब कुछ स्थानीय लोगों ने कमरे के पास जमीन पर पड़ा एक शव देखा।

टॅग्स :नागपुरक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े