लाइव न्यूज़ :

शख्स ने 'रिश्तों' के संदेह में प्रेशर कुकर से की लिव-इन पार्टनर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 28, 2023 12:15 IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक शख्स ने कथित तौर पर प्रेशर कुकर से अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक शख्स ने की लिव-इन पार्टनर की हत्याहत्या के आरोपी को शक था कि साथ में रहने वाली लिव-इन पार्टनर का किसी और से संबंध हैपुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि मृतका उसे धोखा दे रही थी

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी महिला मित्र की प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर हत्या महज इस कारण से कर दी क्योंकि उसे शक था कि महिला का किसी और से भी सबंध है।

पुलिस ने आरोपी को जब गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि मृतका उसे धोखा दे रही थी, इस कारण उसने महिला की जान ले ली। हत्या की यह वारदात बेगुर के माइको लेआउट इलाके में हुई है। समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार केरल के तिरुवनंतपुरम का रहने वाली चौबीस साल की देवा केरल के कोल्लम के रहने वाले वैष्णव के साथ बीते  पिछले दो वर्षों से किराए के अपार्टमेंट में रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की थी और सेल्स और मार्केटिंग सेक्टर में काम किया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पड़ोसियों ने बताया है कि उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था लेकिन दोनों में से किसी ने कभी कोई पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी।

दक्षिण बेंगलुरु के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीके बाबा ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "आरोपी वैष्णव को मृतका देवा के बारे में रिश्तों को लेकर कुछ संदेह था  और इसी कारण वो रविवार को लड़ाई कर रहे थे। विवाद इस कदर उग्र हो गया कि वैष्णव ने देवा के सिर पर कुकर से प्रहार किया और उस पर तब तक हमला करता रहा, जब तक कि वो मर नहीं गई।"

उन्होंने बताया कि घटना को आंजाम देने के बाद वैष्णव मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। पुलिस ने देवा के कत्ल के आरोप में वैष्णव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सीके बाबा ने कहा, ''हमने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयोग किया कुकर पुलिस के पास में है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।''

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए