लाइव न्यूज़ :

ससुर ने कुल्हाड़ी से बहू को काट डाला, हत्या कर खुद भी फांसी लगाई

By संदीप दाहिमा | Updated: April 16, 2025 14:20 IST

Man kills Daughter in law with axe: शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार कर अपनी बहू की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि थाना कांट अंतर्गत हठीपुर कुरिया में रहने वाली सुमित्रा (30 वर्ष) की उसके ही ससुर राजपाल सत्य ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देससुर ने कुल्हाड़ी से बहू को काट डाला, हत्या कर खुद भी फांसी लगाई

Shahjahanpur Crime News: शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार कर अपनी बहू की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि थाना कांट अंतर्गत हठीपुर कुरिया में रहने वाली सुमित्रा (30 वर्ष) की उसके ही ससुर राजपाल सत्य ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। घटना की जानकारी आज सुबह मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि आरोपी ससुर अक्सर शराब पीता था और संभवत: मृतका से कुछ कहा सुनी होने पर उसने घर में रखी कुल्हाड़ी से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही थी। उन्होंने बताया कि आज दोपहर को घटनास्थल का निरीक्षण करके वापस लौटते समय सूचना मिली कि आरोपी ससुर राजपाल (70) ने गांव के सामने स्थित बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। द्विवेदी ने बताया कि मृतका का पति ट्रक ड्राइवर है और वह अक्सर ट्रक लेकर बाहर जाता है। घटना वाले दिन भी वह बाहर ही था। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी कब्जे में ले कर मामले की जांच कर रही है । द्विवेदी ने बताया कि ससुर राजपाल के शव को भी पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?