लाइव न्यूज़ :

घर पहुंचने में हुई 10 मिनट की देरी तो गुस्से में तमतमा उठा पति, फोन पर ही दे दिया 'ट्रिपल तलाक'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2019 12:34 IST

मुस्लिम युवक ने अपने साले के मोबाइल पर फोन करके पत्नी को तीन बार तलाक बोला। पत्नी को भरोसा ही नहीं हुआ कि दो सेकेंड में उसकी दुनिया उजड़ जाएगी।

Open in App

ट्रिपल तलाक से जुड़े बिल पर सियासी गतिरोध के बाद भले ही केंद्र सरकार ने इसे अध्यादेश के जरिए मंजूरी दे दी हो, लेकिन इससे संबंधित मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला एटा के अलीगंज इलाके में देखने को मिला। यहां एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर देर से पहुंचने की वजह से तलाक दे दिया।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी पत्नी अपनी मां के घर अपनी दादी को देखने के लिए गयी थी। युवक ने अपनी पत्नी से आधे घंटे में वापस आने की बात कही। लेकिन किसी कारणवश पत्नी को आने में देरी हो गई और इस बात से पति तमतमा गया। उसने अपने साले के मोबाइल पर फोन करके पत्नी को तीन बार तलाक दे दियाष एरिया ऑफिसर अजय भदौरिया इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे है।

महिला ने सरकार से इस मामला में मदद मांगी है। महिला का कहना है कि ये अब कानून की जिम्मेदारी है मुझे इंसाफ दिलाए। अगर वो इंसाफ न दे सकी तो मैं खुद आत्महत्या कर लूंगी। महिला ने बयान में बताया कि हम बहुत गरीब परिवार के लोग है। उसका पति उसे शादी के वक्त मुंहमांगा दहेज न देने के कारण उसके साथ ऐसा किया है। 

उसका पति उसे बार-बार पीटता था। इसके अलावा अपने बेरहम पति की करतूतों के बारे में महिला ने बड़े खुलासे किए। यहां तक महिला को अपने पति की वजह से बच्चा भी गिराना पड़ा। महिला का पति घर पर एक बार नहीं कई बार अपनी पत्नी की पिटाई कर चुका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?