लाइव न्यूज़ :

पुलिस हिरासत में बंद शख्स की अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 14, 2022 15:43 IST

पुलिस की थ्योरी को नकारते हुए मृत अमोल सोनवणे की बहन क्रांति बिचकुले ने सीधा आरोप लगाया कि पुलिस उनके घर आयी और अमोल को एक 13 साल पुराने मामले में उठाकर ले गई। अमोल की बहन का दावा है कि पुलिस ने कथिततौर पर अमोल को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देमृत अमोल सोनवणे को पंत नगर थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था अमोल ने अपने पड़ोसियों को नवी मुंबई के ऐरोली में फ्लैट दिलाने का वादा करके ठगी किया थापुलिस ने इस मामले में मृत अमोल के साथ दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है

मुंबई: मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक 38 साल के शख्स को हिरासत में लिया था, जिसकी अचानक तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। इस संबंध में आरोपी युवक के परिजनों ने मुंबई पुलिस पर यपवक की मौत के मामले में लापरवाही बरतने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

इस मामले में मृत आरोपी के परिजनों द्वारा लगाये गये आरोपों का खंडन करते हुए मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृत अमोल सोनवणे को पंत नगर थाने की पुलिस ने ने गुरुवार को इस वजह से गिरफ्तार किया था क्योंकि उसने अपने पड़ोसियों को नवी मुंबई के ऐरोली में फ्लैट दिलाने का वादा करके ठगी किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अमोल के साथ दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

वहीं अमोल सोनवणे के परिजनों ने उसकी मौत के बाद बताया कि जिस समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, उस समय उसकी मेडिकल जांच कराई गई थी और उसमें अमोल पूरी तरह से फिट पाया गया था। लेकिन बाद में पुलिस ने बताया कि अचनाक अमोल की तबीयत खराब हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में जब पुलिस से जानकारी ली गई तो एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को अचानक एमोल सोनवणे की तबियत खराब हो गई और उसे फौरन घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने अमोल के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए जेजे अस्पताल लेकर गई।

पुलिस की थ्योरी से अलग अमोल सोनवणे की बहन क्रांति बिचकुले ने पुलिस पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनके घर आयी और अमोल को एक 13 साल पुराने मामले में उठाकर ले गई। अमोल की बहन का दावा है कि पुलिस ने कथिततौर पर अमोल को छोड़ने के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की।

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए अमोल सोनवणे की बहन क्रांति बिचकुले ने दावा किया कि पुलिस जब अमोल को वैन में ले जा रही थी तो उस वक्त कुछ अधिकारियों ने पांच लाख रुपये रिश्वत के लिए अमोल के परिजनों पर दबाव डाला था। इसके साथ ही बिचकुले ने यह आरोप भी लगाया कि जब अमोल की तबियत खराब हुई तो पुलिस ने उसके इलाज में देरी की और डॉक्टरों ने भी इलाज में लापरवाही की। जिसके कारण अमोल की मौत हो गई।

उन्होंने कहा, "हमारे परिवार में एकमात्र कमाने वाला सदस्य अमोल ही था। जिस दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था उसकी तबियत ठीक नहीं थी। हमें जब तक इस मामले में इंसाफ नहीं मिल जाता, हम अमोल के शव को नहीं लेंगे। अमोल की मौत के बाद अब पुलिस को हमारे परिवार की जिम्मेदारी उठानी होगी।"

घटना के संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल की प्राथमिक सूचना के आधार पर पंत नगर पुलिस ने अमोल की दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है। अधिकारी ने बताया कि सोनवणे के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मामले थे, जिनकी जांच जारी रहेगी।

टॅग्स :मुंबईमुंबई पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली