लाइव न्यूज़ :

पड़ोसी से झगड़ा होने पर कर दी दंपति की हत्या, फिर जहर खाकर कर ली आत्महत्या

By भाषा | Updated: August 5, 2020 16:41 IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के पहुंचने पर छत से उन्हें देखा और फिर छिप गया। वह तब तक जहर खा चुका था। इस बीच एक पड़ोसी ने पुलिस को आरोपी को लेकर सतर्क किया और उसे पकड़ निया गया। पकड़े जाने के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देएक व्यक्ति ने दम्पत्ति की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।दम्पत्ति और उनके पड़ोसी के बीच किसी बात को लेकर कोई झगड़ा हो गया था

नयी दिल्ली: बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक व्यक्ति ने दम्पत्ति की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है। उन्होंने बताया कि दम्पत्ति और उनके पड़ोसी के बीच किसी बात को लेकर कोई झगड़ा हो गया था, जिसके बाद 50 वर्षीय आरोपी ने दम्पत्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि उसके बाद उसने घर जाकर कपड़े बदले और कथित तौर पर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दम्पत्ति के दो बच्चे हैं, जिनकी देखभाल अभी उनके एक अन्य पड़ोसी कर रहे हैं। उनके रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा है, जो बिहार में उनके पैतृक निवास से यहां आ रहे हैं।

जांच में पता चला है कि आरोपी के दम्पत्ति और अन्य पड़ोसियों से पहले भी कई बार झगड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात हुए झगड़े के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) गौरव शर्मा ने कहा , ‘‘ हमें देर रात करीब दो बजकर 40 मिनट पर हत्या की जानकारी देने के लिए पीसीआर पर फोन आया था। वहां पहुंचने पर महिला और उसका पति मृत मिला। वहीं मोहम्मद मुश्ताक ने हत्या करने के बाद जहर खा लिया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के पहुंचने पर छत से उन्हें देखा और फिर छिप गया। वह तब तक जहर खा चुका था। इस बीच एक पड़ोसी ने पुलिस को आरोपी को लेकर सतर्क किया और उसे पकड़ निया गया। पकड़े जाने के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने आरोप लगाया कि मृतक अक्सर उसकी युवा बेटी का पीछा करता था जिससे वह उससे चिढ़ता था।

अधिकारी के अनुसार, इसी दौरान आरोपी बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़़ दिया। उन्होंने बताया कि हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला