लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन डे के दिन यूपी में शख्स ने प्रेमिका के घर के सामने पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगाई आग, प्रेम प्रसंग को लेकर युवती के घरवाले...

By भाषा | Updated: February 15, 2023 12:33 IST

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अखंड प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि युवती के परिजनों द्वारा युवती को समझाया बुझाया गया था जिसके बाद से उसने अपने प्रेमी से संबंध खत्म कर लिया था। इसी बात से युवक काफी कुपित था।

Open in App
ठळक मुद्देघटना मंगलवार की है।चमकनी मोहल्ले में सद्दाम (24) का पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।मंगलवार रात सद्दाम अपनी प्रेमिका के घर पर पहुंचा और उसके घर के सामने ही पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने कथित रूप से खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अखंड प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि आरसी मिशन थानाक्षेत्र के चमकनी मोहल्ले में सद्दाम (24) का पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सिंह ने बताया कि इस प्रेम प्रसंग की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस युवक के घर गई परंतु वह नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात सद्दाम अपनी प्रेमिका के घर पर पहुंचा और उसके घर के सामने ही उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब वह मोहल्ले में चीखता हुआ भागा तो लोगों ने उसे पकड़कर आग बुझाई।

सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों द्वारा युवती को समझाया बुझाया गया था जिसके बाद से उसने अपने प्रेमी से संबंध खत्म कर लिया था। उन्होंने बताया कि इसी बात से युवक काफी कुपित था और उसने स्वयं को आग के हवाले कर लिया। पुलिस ने गंभीर रूप से जले सद्दाम को राजकीय मेडिकल कॉलज में भर्ती कराया गया है । पुलिस का कहना है कि किसी की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारशाहजहाँपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?