लाइव न्यूज़ :

UP Police: ठग ने पुलिस को भी नहीं बख्शा, 3 लाख से ज्यादा की रकम लेकर फरार; जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2025 10:37 IST

UP Police: धर्मेंद्र यादव की ओर से शनिवार को दी गई शिकायत के आधार पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Open in App

UP Police: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक पुलिसकर्मी से कथित तौर पर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिये। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिले की ‘डायल-112’ सेवा में तैनात पुलिस कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव की ओर से शनिवार को दी गई शिकायत के आधार पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

शिकायत में कहा गया कि अक्टूबर 2024 में वह सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर रोहित गुप्ता नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया जिसने खुद को एक समाचार चैनल का सहायक निदेशक बताया। इसमें कहा गया कि गुप्ता ने मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा दिया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार शिकायतकर्ता का कहना है कि गुप्ता ने उसे एक व्हॉट्सऐप समूह में जोड़ दिया और दो अलग-अलग खातों में 3.50 लाख रुपये अंतरित करवा लिये।

मांगलिक ने बताया कि मुनाफा नहीं मिलने पर जब कांस्टेबल को ठगी का एहसास हुआ तो उसने शनिवार को शिकायत दी, जिसके बाद शाम को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशशेयर बाजारउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crimeBhadohi Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला