लाइव न्यूज़ :

जामिया मेट्रो स्टेशन पर पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ युवक गिरफ्तार

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 6, 2020 14:13 IST

जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पर युवक को CISF ने पकड़ा है। उसके पास पिस्टल सहित पांच जिंदा कारतूस मिले हैं।

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पर सोमवार (06 जनवरी) को एक 34 वर्षीय युवक को पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि इस समय जामिया और शाहीन बाग में कई छात्राएं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जामिया मिल्लिया इस्लामिया मेट्रो स्टेशन पर युवक को CISF ने पकड़ा है। उसके पास पिस्टल सहित पांच जिंदा कारतूस मिले हैं। युवक को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा कि जाकिर नगर निवासी आमिर हमजा खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया क्योंकि उसे सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी की समय पकड़ा है। मामला ओखला विहार मेट्रो स्टेशन पर दर्ज किया गया है। 

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर छात्र कई दिनों से जामिया और शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां शुरुआत में हिंसक प्रदर्शन किए गए थे, जिसमें दिल्ली पुलिस और छात्रों के बीच झड़पें हुई थीं। 

इस दौरान छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। साथ ही साथ बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया था और सुरक्षाकर्मियों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी।  

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्लीकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना