लाइव न्यूज़ :

CRIME: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बागपत की घटना, 1 आरोपी गिरफ्तार

By संदीप दाहिमा | Updated: April 30, 2025 20:01 IST

उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के मुकीमपुरा गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देCRIME: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बागपत की घटना, 1 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के मुकीमपुरा गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के अनिल (25) के रूप में हुई है। वह मंगलवार को अपने भाई के ससुराल मुकीमपुरा गांव आया हुआ था। रात में किसी विवाद के दौरान उस पर लकड़ी के डंडे से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अनिल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक राय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर निखिल के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बिनौली थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास