लाइव न्यूज़ :

50 से ज्यादा महिलाओं के यौन शोषण का आरोपी युवक गिरफ्तार, अश्लील तस्वीरें भेजकर करता था ब्लैकमेल

By भाषा | Updated: June 1, 2019 18:18 IST

पुलिस के अनुसार प्रदीप फर्जी खातों से महिलाओं के पतियों से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट उनकी पत्नियों को भेजकर उनके जीवनसाथी के अवैध संबंध होने का दावा करता था।

Open in App

केरल में 50 से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में 25 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एक महिला की शिकायत पर शुक्रवार को एत्तूमनूर के पास अरीपारांबू से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करता था और उनकी मॉर्फ की गयीं अश्लील तस्वीरों से उन्हें ब्लैकमेल करता था।

उन्होंने बताया कि प्रदीप सोशल मीडिया पर महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर उनके फोन नंबर हासिल कर लेता था। इन महिलाओं में अधिकतर गृहिणियां होती थीं। उनसे दोस्ती गांठकर वह उनकी पारिवारिक समस्याओं को समझता था और किसी महिला के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर उन महिलाओं के पतियों से संपर्क साधता था जिन्हें वह ब्लैकमेल करना चाहता था।पुलिस के अनुसार प्रदीप फर्जी अकाउंट से महिलाओं के पतियों से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट उनकी पत्नियों को भेजकर उनके जीवनसाथी के अवैध संबंध होने का दावा करता था। इसके बाद वह प्रयास करता था कि महिलाएं अपने जीवनसाथी से दूरी बनाकर उसके करीब आ जाएं।इसके बाद वह महिलाओं से वीडियो चैट करता था और उनकी मॉर्फ की गयी तस्वीरों को दिखाकर ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता था। पुलिस ने बताया कि प्रदीप की गिरफ्तारी के बाद उसके लैपटॉप से ऐसी कई तस्वीरें मिली हैं।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने