लाइव न्यूज़ :

यूपी: शख्स ने प्रेमिका के परिवार पर लगाया जबरन खतना करने का आरोप, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 28, 2023 10:38 IST

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के माता-पिता पर जबरन उसका खतना करने और उसका धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने प्रेमिका के माता-पिता पर लगाया जबरन खतना करने का आरोप प्रेमिका के माता-पिता ने खतना के बाद पीड़ित के सामने रखी धर्म परिवर्तन की शर्त, पहुंचा पुलिस के पासपुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता, खतना करने वाले झोलाछाप डॉक्टर समेत दो को किया गिरफ्तार

गौतम बुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका के माता-पिता पर जबरन उसका खतना करने और उसका धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लड़की के माता-पिता और खतना करने में शामिल एक झोलाछाप डॉक्टर समेत दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सेंट्रल नोएडा के डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि घटना की शिकायत करने वाला पीड़ित शख्स बुलंदशहर का रहने वाला है और उसके साथ यह वारदात इकोटेक 3 पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुलेसरा गांव में हुई।

डीसीपी अनिल यादव ने कहा, "पुलिस की शिकायत के बाद मामले के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें लड़की की मां और पिता, ऑपरेशन करने वाला झोलाछाप डॉक्टर और साथ में उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसके परिसर में घटना को अंजाम दिया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "पीड़ित ने दावा किया कि लड़की के परिवार वालों ने शादी का झांसा देकर पहले उसका खतना किया और बाद में धर्म बदल कर शादी करने का दबाव बनाने लगे।"

यह मामला बुधवार को तब सामने आया जब उस व्यक्ति का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई इस घटना के बारे में जानकारी सामने रखी। पीड़ित ने दावा किया कि वह ग्रेटर नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करता था, जहां लड़की भी काम करती थी और दोनों में प्यार हो गया।

उसने बताया कि वह लड़की उसके साथ शादी करना चाहती थी लेकन शादी के लिए उसने अपने माता-पिता की इजाजत लेने के कहा। इसके बाद लड़का प्रेमिका के परिजन के पास पहुंचा। लड़की का परिवार शुरू में इस शादी के खिलाफ था, लेकिन जब उसने शादी न होने की सूकत में आत्महत्या की धमकी दी तो वह शादी के लिए राजी हो गया।

शख्स ने दावा किया कि इसके बाद लड़की के परिवार ने उसे घर बुलाया और जबरदस्ती खतना कराया साथ ही उस पर धर्म बदलने के दबाव बनाने लगे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर इकोटेक 3 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 328 (चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से कैद करना) और उत्तर प्रदेश के गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी चारों आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के अनपुट के साथ)

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाGautam Buddha Nagarक्राइमउत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने