लाइव न्यूज़ :

पुरुष नर्स ने मरीज की परिजन से किया बलात्कार, हिरासत में

By भाषा | Updated: November 13, 2019 14:32 IST

अस्पताल के एक पुरुष नर्स रजत मलिक ने दादी को नींद की गोली दी तथा शीतल पेय में मिला कर नशीली दवा युवती को पिला दी।

Open in App

शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत एक पुरुष नर्स ने, अपनी दादी का उपचार कराने आई एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बुधवार को बताया कि मामले में दर्ज शिकायत के अनुसार, अलीगढ़ निवासी युवती की शादी फरीदाबाद में हुई है।

उन्होंने बताया कि युवती जून में अपनी दादी को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 27 स्थित विनायक अस्पताल आई। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान, अस्पताल के एक पुरुष नर्स रजत मलिक ने दादी को नींद की गोली दी तथा शीतल पेय में मिला कर नशीली दवा युवती को पिला दी।

शिकायत के हवाले से चौहान ने बताया कि आरोपी ने महिला से अस्पताल के एक कमरे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि सुबह जब महिला को अपने साथ हुई घटना का एहसास हुआ तो, उसने रजत से शिकायत की। रजत ने उसे धमकी दी कि उसने घटना का वीडियो बनाया है और पीड़िता के मुंह खोलने पर वह वीडियो को सार्वजनिक कर देगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता अश्लील वीडियो की बात सुन कर डर गई और ससुराल चली गई। उन्होंने बताया कि चार नवंबर को पीड़िता ने पति को आपबीती बताई और फिर उन दोनों ने फरीदाबाद के महिला थाने में शिकायत की।

चौहान ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने मामले को जांच के लिए थाना सेक्टर 20 भेजा। उन्होंने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला