लाइव न्यूज़ :

Malappuram Crime News: सात पसलियां टूटी और मस्तिष्क में रक्तस्राव, पूरे शरीर पर कई बाहरी चोटें, ढाई साल की बेटी को पिता ने पीट-पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2024 18:32 IST

Malappuram Crime News: पिता द्वारा किए गए हमले के कारण उसकी सात पसलियां टूट गई थी और मस्तिष्क में रक्तस्राव हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि इसके अलावा बच्ची के पूरे शरीर पर कई बाहरी चोटें भी थीं। सोमवार को व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।गले में भोजन फंस गया है।

Malappuram Crime News: उत्तरी केरल के मलाप्पुरम जिले में दो दिन पहले ढाई साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। कालिकावु पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 (बच्चे के प्रति क्रूरता) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा,''उसे दिन में अदालत में पेश किया जाएगा और हम उसकी हिरासत की मांग करेंगे।'' अधिकारी ने यह भी बताया कि शरीर में अंदरूनी चोट लगने के कारण बच्ची की मौत हो गई। उसके पिता द्वारा किए गए हमले के कारण उसकी सात पसलियां टूट गई थी और मस्तिष्क में रक्तस्राव हो गया था।

पुलिस ने कहा कि इसके अलावा बच्ची के पूरे शरीर पर कई बाहरी चोटें भी थीं। अधिकारी ने बताया कि बच्ची पर इस तरह क्रूरता से किए हमले के सटीक कारण का अभी पता नहीं चला है, लेकिन आगे जांच होने पर वजह का खुलासा हो सकता है। परिजनों को बच्ची की मौत पर संदेह हुआ, जिसके बाद सोमवार को व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

रविवार को बच्ची का पिता उसे वंडूर के एक अस्पताल में यह दावा करते हुए लाया था कि उसके गले में भोजन फंस गया है। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्ची के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि पिता ने उसके साथ मारपीट की है। परिजनों ने मीडिया को बताया कि कुछ वैवाहिक मुद्दे थे और बच्ची की मां ने उसके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रखी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम