लाइव न्यूज़ :

बलात्कारियों को फांसी देने के लिए मैं फ्री में बनूंगा जल्लाद, आधे हो जाएं मामले: राष्ट्रपति को पत्र लिख समाजसेवी ने की मांग

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 5, 2019 10:17 IST

हिमाचल प्रदेश के रवि कुमार नाम के समाजसेवी ने तिहाड़ जेल के लिए अस्थाई जल्लाद बनने का प्रस्ताव दिया है। रवि कुमार का कहना है कि वह यह काम मुफ्त में करेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देरवि कुमार ने कहा, ''मुझे जल्लाद नियुक्त करो ताकि निर्भया मामले के दोषियों को जल्द फांसी दी जा सके और पीड़िता की आत्मा को शांति मिले।''सामाजिक कार्यकर्ता कहना है कि देश में बलात्कार के बढ़ते मामलों से वह परेशान हैं।

दिल्ली स्तिथ तिहाड़ जेल में जल्लाद नहीं है। जल्लाद का पद खाली पड़ा है। निर्भया मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाना है। राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका खारिज किए जाने के बाद यह काम किया जाना है। तिहाड़ जेल के लिए अस्थाई जल्लाद की तलाश हो रही है और देशभर के बाकी जेल खंगाले जा रहे हैं। इसी बीच महिलाओं के खिलाफ होने वाले दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराधों को लेकर हिमाचल प्रदेश के समाजसेवी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर उसे जल्लाद बनाए जाने की मांग की है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द मौत की सजा दी जा सके। 

रवि कुमार नाम के समाजसेवी ने तिहाड़ जेल के लिए अस्थाई जल्लाद बनने का प्रस्ताव दिया है। रवि कुमार का कहना है कि वह यह काम मुफ्त में करेंगे। 

रवि कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''मुझे जल्लाद नियुक्त करो ताकि निर्भया मामले के दोषियों को जल्द फांसी दी जा सके और पीड़िता की आत्मा को शांति मिले।''

सामाजिक कार्यकर्ता ने कहना है कि देश में बलात्कार के बढ़ते मामलों से परेशान है। उन्होंने कहा, ''सात साल हो गए ऐसे मामले देशभर में बढ़ रहे हैं। तेलंगाना और शिमला के कोटखाई रेप के मामलों की खबरों को सुनना दर्द देता है।''

रवि कुमार ने आगे कहा, ''मैं एक उदाहरण पेश करना चाहता हूं। मुझे पूरा यकीन है कि बलात्कारियों को फांसी पर लटकाने के बाद 50 फीसदे रेप के मामले कम हो जाएंगे। मुझे आशा है कि राष्ट्रपति मुझे इस काम के लिए अनुमति देंगे क्योंकि मैं मेरी सेवाएं मुफ्त में दे रहा हूं।''

बता दें कि हाल में हैदराबाद की एक पशु चिकित्सक की रेप के बाद जलाकर की गई हत्या के बाद देशभर में उबाल है और लोग बलात्कारियों के लिए मौत की सजा की मांग कर रहे हैं। इसी के साथ रेप के मामले लंबे समय तक लंबित होने को लेकर न्याय व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है और एक नई बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे मामलों में सजा में देरी न हो तो समाज में कुछ बदलाव आ सकता है।

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपरेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेशरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास