लाइव न्यूज़ :

80 हजार मांगने पर महिला को पेट्रोल डालकर फूंका, भयावह वीडियो आया सामने

By अंजली चौहान | Updated: July 14, 2024 11:16 IST

UP Horror:पुलिस ने आरोपी दुकानदार को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

Open in App

UP Horror: सोशल मीडिया पर एक भयावह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पूरी तरह से जली हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का है। शहर कोतवाली के काकन गांव में बीते शनिवार को स्थानीय निवासी दीपा पैसे के विवाद को निपटाने के लिए उसी गांव में एक मोबाइल की दुकान पर गई थी।

दुकानदार पर दीपा का 80 हजार रुपये बकाया था, जिसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि शख्स ने महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। धूं-धूकरके महिला जलने लगी। दीपा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी घबरा गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपा का पैसा बकाया रखने वाले युवक ने बीच सड़क पर उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग आग बुझाने के लिए दौड़े और दीपा को नजदीकी अस्पताल ले गए।

वीडियो में गंभीर रूप से घायल दीपा ने दुकानदार पर पैसे के विवाद में उसे आग लगाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दुकानदार भाग चुका था।

गंभीर रूप से घायल दीपा को जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि वह 70-80 प्रतिशत जल चुकी है। इस बीच, पुलिस ने फरार आरोपी दुकानदार को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

टॅग्स :यूपी क्राइममैनपुरीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारआगमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला