लाइव न्यूज़ :

मैनपुरी: भाजपा नेता को बाइक सवार ने सीने में मारी गोली, 4 राउंड फायरिंग में बीजेपी जिलाध्यक्ष हुए गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

By आजाद खान | Updated: June 19, 2022 13:47 IST

इस घटना पर बोलते हुए मैनपुरी के एसपी ने कहा, "वे बाइक से जा रहे थे, इस दौरान दो अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है। जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देमैनपूरी में भाजपा नेता को गोली मारने की बात सामने आई है। हमलावरों ने चार राउंड गोली चलाई है जिससे बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गया है। इलाज के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष को आगरा रेफर किया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपूरी में भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को गोली मारने की खबर सामने आई है। यह घटना तब घटी है जब भाजपा जिलाध्यक्ष अपने घर वापस आ रहे थे। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर आए थे और चार राउंड गोली चलाई थी। 

घटना की खबर मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जाएजा लिया। इस हमले में गौतम गंभीर रूप से घायल है और उनका इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि गौतम कठेरिया भाजपा के लिए काम करने वाले अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष है। 

क्या है पूरा मामला

अमरउजाला की एक खबर के मुताबिक, यह हमला उस वक्त हुआ जब गौतम शनिवार को अपनी मां को दवा दिलाने के बाद घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रात के साढ़े नौ बजे जब गौतम भोगांव मैनपुरी मार्ग के गांव ललूपुर के पास से गुजर रहे थे तो उसी वक्त बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया था। 

उन लोगों ने चार राउंड गोली चलाई थी जिससे गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सीने में भी गोली लगी है जिससे उसे आगरा के अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत बहुत ही नाजुक है। 

हमलावरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- एसपी

मामले में बोलते हुए मैनपुरी के एसपी ने बताया, "वे बाइक से जा रहे थे, इस दौरान दो अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है। जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे।" 

वहीं इस घटना की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान पार्टी नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं ने अस्पताल का रूख किया और गौतम की खबर ली। इस घटना के बाद आस-पास के लोग भी दहशत में है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceनिशानेबाजीShooting
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज