लाइव न्यूज़ :

महोबाः रक्षाबंधन मनाने आयी 17 साल की किशोरी के साथ 23 साल के मामा ने किया दुष्कर्म, ननिहाल में डर के मारे किसी को नहीं बताया, गांव लौटकर पिता को दी जानकारी

By भाषा | Updated: August 20, 2022 14:59 IST

खन्ना थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राधेश्याम वर्मा ने शनिवार को बताया कि बांदा जिले के एक गांव की किशोरी अपने परिजनों के साथ थाने आयी और उसने अपने सगे मामा श्रीपाल (23) के खिलाफ मारपीट कर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।14 अगस्त की रात उसे छत पर अकेला पाकर उसके मामा ने उससे मारपीट की और दुष्कर्म किया।श्रीपाल ने किशोरी को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

महोबाः उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना क्षेत्र के एक गांव में रक्षाबंधन मनाने आयी 17 साल की किशोरी के साथ उसके मामा ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

खन्ना थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राधेश्याम वर्मा ने शनिवार को बताया कि बांदा जिले के एक गांव की किशोरी शुक्रवार शाम अपने परिजनों के साथ थाने आयी और उसने अपने सगे मामा श्रीपाल (23) के खिलाफ मारपीट कर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि वह रक्षाबंधन मनाने अपने ननिहाल आई थी, जहां 14 अगस्त की रात उसे छत पर अकेला पाकर उसके मामा ने उससे मारपीट की और दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार, श्रीपाल ने किशोरी को किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

एसएचओ ने तहरीर के आधार पर बताया कि आरोपी के डर से सहमे होने के कारण पीड़िता ने ननिहाल में किसी को इस बारे में नहीं बताया और अपने गांव लौटकर पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद वह मामला दर्ज कराने अपने परिजन के साथ थाने आई। वर्मा ने बताया कि किशोरी को चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?