लाइव न्यूज़ :

नागपुर: पति और 2 बच्चों की हत्या करने के बाद महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- 'मैं खुश नहीं थी इसलिए...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 19, 2020 08:06 IST

नागपुर: पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला डॉक्टर ने कुछ जहरीली दवाई देकर पति और बच्चों की हत्या की फिर खुद आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को घटनास्थल से दो सिरिंज और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला ने अपने पति और बच्चों को बेहोश करने के लिए खाने में कुछ मिलाकर दिया था।

नागपुर:महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक 41 वर्षीय महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर अपने पति और दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी है। इसके बाद महिला ने खुद भी आत्महत्या कर ली है। घटना मंगलवार (18 अगस्त) की है। नागपुर पुलिस के मुताबिक शहर के कोराडी इलाके के ओम नगर स्थित अपने घर में डॉ सुषमा राणे, इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर उनके पति धीरज (42) और उनके 11 और पांच साल के दो बच्चे मृत पाए गए हैं। 

कोराडी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक, 42 वर्षीय पति धीरज और दोनों बच्चों के शव बेडरूम में बिस्तर पाए गए हैं। जबकि महिला डॉक्टर का शव छत के पंखे से लटका मिला है। 

पुलिस ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली 60 वर्षीय बूढ़ी चाची ने जब घर का दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक किसी ने कोई आवाज नहीं दी और ना ही दरवाजा खोला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

सुसाइड नोट में महिला डॉक्टर ने लिखा- मैं खुश नहीं थी

पुलिस को घटनास्थल से दो सिरिंज और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। 41 वर्षीय महिला डॉक्ट सुषमा ने कथित रूप से सुसाइड नोट में लिखा है, उसने यह कदम इसलिए  उठाया क्योंकि वह खुश नहीं थी।

शुरुआती जांच में पता चला है कि सुषमा ने अपने पति और बच्चों को बेहोश करने के लिए खाने में कुछ मिलाकर दिया था और उसके बाद उसने अपने बच्चों और पति को अज्ञात दवा खिला दी। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में आईपीसी के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला