लाइव न्यूज़ :

चर्चित महिला नेता के 5 दिन से गायब होने से हड़कंप, जांच के लिए जबलपुर पहुंची नागपुर पुलिस, अनहोनी की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2023 09:02 IST

Open in App

जगदीश जोशी

नागपुर : एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़ी चर्चित महिला नेता पांच दिनों से संदिग्ध अवस्था में लापता होने से भूचाल मचा हुआ है. महिला नेता से जुड़े लोग बड़ी साजिश के तहत उसके गायब होने का दावा कर रहे हैं. इस प्रकरण की जांच के लिए नागपुर पुलिस का एक दल अब जबलपुर गया है. 

मानकापुर थाना परिसर निवासी 40 वर्षीय महिला नेता करीब दस-बारह साल से एक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़ी हुई हैं. वह पार्टी में अलग-अलग पदों पर रही हैं. सूत्रों के अनुसार महिला नेता जबलपुर के अमित साहू नामक होटल संचालक से जुड़ी हुई थी. उससे जुड़ने के बाद से होटल संचालक और उसकी पत्नी के रिश्तो में दरार आ गई थी. कुछ समय से अमित और महिला नेता के बीच भी पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. 

इस विवाद में एक स्थानीय नेता का कुणाल नामक रिश्तेदार कूद पड़ा था. सचिन, कुणाल और महिला नेता के बीच तीन माह से जमकर विवाद हो रहा था. तीनों ‘कॉन्फ्रेंस कॉल’ पर एक-दूसरे को गालियां देकर धमकाते थे. 

सूत्रों के अनुसार सचिन और महिला नेता के बीच 50 लाख रुपए में विवाद खत्म करने की सुलह हुई थी. इसी ‘डीलिंग’ को निपटाने के लिए महिला नेता सचिन के पास जबलपुर गई थी. वह 2 अगस्त की सुबह जबलपुर पहुंची. उसने सुबह 7 बजे अंतिम मर्तबा अपनी मां को फोन करके जबलपुर पहुंचने की सूचना दी. इसके बाद से महिला नेता का कोई पता नहीं है. 

लगातार कॉल करने पर भी संपर्क नहीं होने से चिंतित महिला नेता की मां ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की शनिवार  को यह खबर तेजी से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच फैल गई. जिसके बाद नागपुर पुलिस के एक दल को जांच के लिए जबलपुर रवाना किया गया है. 

पांच दिन बाद भी महिला नेता का कोई पता नहीं चलने से पुलिस और नेताओं का कलेजा मुंह को आया हुआ है. रविवार देर रात तक नागपुर और जबलपुर पुलिस को महिला नेता का कोई पता नहीं चल पाया था. शहर पुलिस के एक आला अधिकारी ने इस प्रकरण की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गुमशुदगी की शिकायत पर जांच कर रही है. महिला नेता और उससे जुड़े लोगों से पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आ सकती है.

राजनीति के कई चेहरे होंगे बेनकाब!

सूत्रों के अनुसार महिला नेता से एक दिग्गज नेता, पूर्व तथा मौजूदा जनप्रतिनिधि सहित कई लोग जुड़े हुए थे. इनकी महिला नेता से चैटिंग के अलावा घंटों बातें होती थीं. इसके लिए आठ से दस सिम कार्ड खरीदे गए थे. कुछ सिम कार्ड दस्तावेज का दुरुपयोग करके हासिल किए गए थे. महिला नेता का मोबाइल हाथ लगने पर नागपुर की राजनीति के कई चेहरे बेनकाब होना तय माना जा रहा है. ताजा प्रकरण से संदेह में आए सचिन साहू द्वारा महिला नेता का मोबाइल गायब किए जाने का भी पता चला है.

टॅग्स :महाराष्ट्रजबलपुरनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी