लाइव न्यूज़ :

Thane News: गरीबी से तंग आकर मां ने अपनी ही बेटियों को दिया जहर, तीन नाबालिग बच्चियों की मौत; गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2025 11:07 IST

Thane News:  पुलिस ने बताया कि महिला के ससुराल वालों को तीनों बच्चों की मौत में उसकी संलिप्तता का संदेह था।

Open in App

Thane News:  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 27 वर्षीय एक महिला को घरेलू समस्याओं से परेशान होकर अपनी तीन नाबालिग बेटियों को जहर देकर मार डालने के आरोप में शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शाहपुर क्षेत्र अंतर्गत असनोली गांव के तालेपाड़ा में रहने वाली गृहिणी संध्या संदीप बेरे ने ‘‘वरन भात’’ (चावल और दाल का एक पारंपरिक व्यंजन) में कथित तौर पर कीटनाशक मिलाया और 20 जुलाई को अपनी पांच, आठ और 10 साल की बेटियों को खिला दिया।’’

उन्होंने बताया कि जल्द ही लड़कियों की तबीयत खराब होने लगी और उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे, जिसके बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि हालत बिगड़ने पर उनमें से दो को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि उन दोनों में से एक की 24 जुलाई को जबकि दूसरी की 25 जुलाई को मौत हो गई जबकि तीसरी लड़की को नासिक के एक अस्पताल रेफर किया गया था, जहां 24 जुलाई को उसने भी दम तोड़ दिया।

खिनावली पुलिस ने शुरुआत में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि हालांकि शनिवार रात को लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनके शरीर में जहर होने का पता चला था। अधिकारी ने बताया कि महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चों की मां के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया और शनिवार देर रात करीब दो बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला घरेलू समस्याओं से जूझ रही थी जिसमें पति की शराब पीने की आदत शामिल थी। पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और अपनी तीन बेटियों की देखभाल के लिए उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण महिला ने इस वारदात को कथित तौर पर अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि महिला के ससुराल वालों को तीनों बच्चों की मौत में उसकी संलिप्तता का संदेह था।

पुलिस ने बताया कि महिला को पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :Thane PoliceMaharashtraक्राइमहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतबारामती विधानसभा क्षेत्र उपचुनावः 121528 वोट से आगे सुनेत्रा पवार?, कहा-अजित पवार के प्रति विश्वास, प्यार और दादा के प्रति संवेदना, वीडियो

भारतBaramati and Rahuri By-Election Result: 36218 वोट से सुनेत्रा पवार और राहुरी में अक्षय करदिले 29675 वोट से आगे

भारतBy Election Result 2026 LIVE: 5 राज्य और 7 सीट?, बीजेपी 5, कांग्रेस 1 और एनसीपी 1 सीट पर आगे, देखिए सीटवार आंकड़े

क्राइम अलर्टआरोपी ने उसे खेलते समय हाथ पकड़कर खींचा और खेत में ले गया: बिहार के बेगूसराय जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से किया गया दुष्कर्म

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना में पूर्व मंत्री के घर के पास मिला एक नाबालिग लड़की का शव, पुलिस जांच में जुटी

क्राइम अलर्टGaya Rape Case: ट्रेन की चैन खींच, जबरन युवती को उतारा नीचे; जबरन किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !