महाराष्ट्र में निर्भया जैसा मामला, नागपुर से पुणे जा रही बस में 21 साल की महिला के साथ रेप

By विनीत कुमार | Published: January 12, 2021 08:05 AM2021-01-12T08:05:20+5:302021-01-12T08:16:07+5:30

महाराष्ट्र: नागपुर से पुणे जा रही बस में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के आरोप के अनुसार घटना को 6 जनवरी को रंजनगांव में अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Maharashtra woman allegedly raped in moving bus going to Pune from Nagpur in Ranjangaon area | महाराष्ट्र में निर्भया जैसा मामला, नागपुर से पुणे जा रही बस में 21 साल की महिला के साथ रेप

महाराष्ट्र: नागपुर से पुणे जा रही बस में रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsनागपुर से पुणे जा रही बस में महिला के साथ रेप, पुलिस कर रही है बस की तलाश गोंदिया की रहने वाली है पीड़िता, बहन की शादी में शामिल होने के बाद लौट रही थी पुणेरंजनगांव क्षेत्र में हुआ दुष्कर्म, बस की साफ-सफाई करने वाले शख्स पर आरोप

महाराष्ट्र में एक चलती बस में 21 साल की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस घटना ने निर्भया दुष्कर्म केस की याद दिला दी है जिस मामले ने 2012 में पूरे देश को हिला दिया था।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार घटना 6 जनवरी की है। रेप की वारदात को रंजनगांव क्षेत्र में अंजाम दिया गया। रंजनगांव पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में जीरो FIR दर्ज की गई है।


पीड़िता गोंदिया की रहने वाली है और एक निजी कंपनी में काम करती है। रिपोर्ट्स के अनुसार महिला अपनी बहन की शादी में भंडारा गई थी। घटना उस समय हुई जब वो शादी समारोह के बाद नागपुर से पुणे लौट रही थी। इस मामले में और विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।

पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि बस की सफाई करने वाले शख्स ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम नागपुर भेजी है और क्लिनर की तलाश की जा रही है। बस को जब्त कर लिया गया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने बताया है कि बस के क्लिनर ने उसे सीट नंबर 5 से पीछे हटाकर 15 नंबर सीट पर जाने को कहा था। आरोपों के अनुसार इसके बाद उसने दो बार चली बस में दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

Web Title: Maharashtra woman allegedly raped in moving bus going to Pune from Nagpur in Ranjangaon area

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे