लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में नर्स की हत्या कर उसके शव के साथ 14 घंटे गाड़ी में घूमता रहा पुलिस कॉन्स्टेबल, रिश्तेदार की गलती से पकड़ा गया, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2022 14:28 IST

शव को ठिकाने लगाने के लिए पुलिसवाले को जब कोई जगह नहीं मिली तो उसने अपने रिश्तेदार कल्पेश को फोन किया और मदद मांगी। कल्पेश ने मदद मांगने के नाम पर तीसरे व्यक्ति को फोन किया जिसने पुलिस को खबर कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे39 वर्षीय कांस्टेबल सचिन खाजेकर और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया हैकॉन्स्टेबल की दो शादियां हुई थीं और नर्स से उसके विवाहेतर संबंध थे

उल्हासनगरःमहाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक पुलिस कॉन्स्टेबल द्वारा नर्स की हत्या करने का मामला सामने आया है। कॉन्स्टेबल का नर्स के साथ अवैध संबंधा। नर्स की हत्या करने के बाद उसके लाश को ठिकाने लगाने को लेकर कॉन्स्टेबल पूरी रात गाड़ी में शव लिए घूमता रहा। परेशान होकर जब उसने अपने एक रिश्तेदार में मदद मांगी तब जाकर मामले की खबर पुलिस तक पहुंची। 

39 वर्षीय कांस्टेबल सचिन खाजेकर और उसके रिश्तेदार कल्पेश खैरनार को 51 वर्षीय नर्स की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। खबर के मुताबिक, मृतक की पहचान आशा मोरे के रूप में हुई है। आरोपी पुलिसवाला नर्स को 13 जून को अपनी गाड़ी में गला घोंट कर माल डाला था। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पूरी रात उल्हासनगर, कल्याण, भिवंडी से नेवाली गांव तक करीब 13-14 घंटे घूमता रहा।

बताया जा रहा है कि शव को ठिकाने लगाने के लिए पुलिसवाले को जब कोई जगह नहीं मिली तो उसने अपने रिश्तेदार कल्पेश को फोन किया और मदद मांगी। कल्पेश ने मदद मांगने के नाम पर तीसरे व्यक्ति को फोन किया जिसने पुलिस को खबर कर दी। घटना उल्हासनगर के कैलाश कॉलोनी इलाके की है। कॉन्स्टेबल पहले से ही शादीशुदा था। उसकी दो शादियां हो चुकी थीं। नर्स के साथ अवैध संबंध था।

जांच में पता चला है कि नर्स कॉन्स्टेबल से हमेशा पैसे की डिमांड करती थी। यही नहीं उसे परिवार को छोड़कर उसके साथ रहने को कहती थी। नर्स के इस रवैये से वह काफी परेशान हो गया था। 13 जून को उसने नर्स को घूमने के लिए बुलाया और गाड़ी में ही उसकी हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए पूरी रात घूमता रहा लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी कॉन्स्टेबल पर IPC की धारा 302, 201, 511 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रउल्हासनगर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?