लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: पृथक केन्द्र में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 10 माह की बच्ची की हत्या की दी थी धमकी

By भाषा | Updated: September 13, 2020 14:25 IST

पुलिस के अनुसार आरोपी ने जून के पहले हफ्ते में महिला के कमरे में उससे तीन बार दुष्कर्म किया। हालांकि महिला ने आरोपी के डर से उस समय पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक कोविड-19 पृथक-वास केंद्र में दुष्कर्म की घटना, आरोपी गिरफ्तारबच्ची की हत्या की धमकी देकर महिला के साथ रेप, जून का है मामला, अब आया सामने

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक कोविड-19 पृथक-वास केन्द्र के सहायक को वहां एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। नवघर पुलिस थाने के निरीक्षक संपत पाटिल ने बताया कि घटना जून की है लेकिन शनिवार को यह उस वक्त सामने आई जब युवती ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने शिकायत में कहा है कि घटना उस वक्त की है जब वह मीरा रोड़ स्थित एक पृथक-वास केन्द्र में भर्ती 11 वर्षीय रिश्तेदार की देखभाल के लिए गई थी। पुलिस के मुताबिक महिला पृथक-वास केन्द्र में अपनी 10 माह की बच्ची के साथ ही रह रही थी ताकि कोरोना वायरस संक्रमित उसके 11 साल के रिश्तेदार की देखभाल हो सके।

पाटिल ने बताया कि आरोपी गर्म पानी देने के लिए उसके कमरे में जाता था और उस दौरान उसने महिला के साथ कथित रूप से अनुचित बर्ताव किया, जिसका महिला ने विरोध किया, इस पर आरोपी ने उसकी बच्ची की हत्या करने की धमकी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने जून के पहले हफ्ते में महिला के कमरे में उससे तीन बार दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि महिला आरोपी के डर से उस वक्त पुलिस के पास नहीं गई, शनिवार को उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :रेपमहाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने