लाइव न्यूज़ :

पिता द्वारा यौन शोषण के बाद महाराष्ट्र में किशोरी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- माँ को भी यह बात बताई लेकिन..

By भाषा | Updated: March 3, 2023 10:28 IST

अधिकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में किशोरी ने अपने पिता को कड़ी सजा देने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी ने अपने पारिवारिक आवास पर तीन दिन पहले कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी।किशोरी द्वारा कथित तौर पर लिखे गए सुसाइड नोट में उसने पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका में 14 वर्षीय एक किशोरी ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ, जिसमें किशोरी ने अपने पिता पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

अधिकारी के मुताबिक, किशोरी ने अपने पारिवारिक आवास पर तीन दिन पहले कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी और एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ था। अधिकारी के अनुसार, किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया था और मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था।

उन्होंने कहा, “किशोरी द्वारा कथित तौर पर लिखे गए सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसका यौन शोषण किया। किशोरी ने यह भी कहा कि उसने अपनी मां से इसकी शिकायत की थी, लेकिन वह इस मामले में कोई कदम उठाने में नाकाम रही।” अधिकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में किशोरी ने अपने पिता को कड़ी सजा देने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए