लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फेसबुक के जरिए अजन्मे बच्चे को बेचने की कोशिश में व्यक्ति हिरासत में

By भाषा | Updated: April 20, 2020 14:46 IST

आरोपी अपनी बहन की शादी करवाने के चक्कर में अपने महिला रिश्तेदार के अजन्मे बच्चे को बेचने की कोशिश में लगा था.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. भारत में बच्चा खरीदना और बेचना अपराध है.

महाराष्ट्र में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी एक रिश्तेदार के अजन्मे बच्चे को बेचने की कथित कोशिश में हिरासत में लिया गया। महिला सात महीने की गर्भवती है और कुछ समय पहले अपने पति से अलग हुई है। आरोपी शिवशंकर तगाड़े रंजनगांव शेनपुंजी का रहने वाला है और महिला की शादी वह किसी और व्यक्ति से कराना चाहता था। लेकिन इसमें पहले वाली शादी से अजन्मा बच्चा रोड़ा बन रहा था इसलिए महिला और आरोपी ने जन्म के बाद बच्चे को बेचने का निर्णय लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे की इच्छा रखने वाले लोगों से फेसबुक के जरिए संपर्क भी किया था। महिला एवं बाल कल्याण विभाग को इस संबंध में जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को पुलिस ने अजन्मे बच्चे को बेचने की कोशिश को नाकाम कर दिया और तगाड़े को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीफेसबुकमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए