लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : राकंपा पार्षद के पति की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या, 5 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 26, 2019 08:29 IST

Open in App

बीड़ जिले में राकांपा की एक पार्षद के पति पांडुरंग गायकवाड़ (50) की दो महिलाओं सहित 11 लोगों की भीड़ ने सोमवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी. भीड़ को संदेह था कि अपहरण के एक मामले में वह शिकलीगर समुदाय की मदद कर रहे हैं.पांच लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के परली-वैजनाथ नगर के फुलेनगर क्षेत्र में गायकवाड़ पर भीड़ ने तलवारों, दरांती और लाठी से हमला किया.सोमवार को तड़के हुए हमले में गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.'' पुलिस ने बताया कि हमला 16 वर्षीय लड़के के चार महीने पहले हुए अपहरण की घटना से जुड़ा है.शिकलीगर समुदाय के सदस्यों ने लड़के का अपहरण किया था. क्योंकि लड़के का उनके समुदाय की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था. इस संबंध में उस समय पूर्णा पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था. कुछ दिनों बाद लड़के का शव बरामद हुआ था. इस घटना से स्थानीय लोग और उसके परिवार वाले काफी क्रोधित थे.संभाजीनगर थाने के निरीक्षक बालासाहब पवार ने कहा,'' भीड़ को संदेह था कि गायकवाड़ अपहरण मामले में शिकलीगर समुदाय की मदद कर रहे हैं. भीड़ में नाबालिग की मां भी शामिल थीं.'' शिकलीगर समुदाय के लोग पूरे राज्य में मौजूद हैं. पारंपरिक रूप से ये लोग लोहे के हथियार बनाते हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?