लाइव न्यूज़ :

Maharashtra ki khabar: गोदाम से 27.63 लाख रुपये के एन-95 मास्क और सैनेटाइजर जब्त, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 7, 2020 17:48 IST

अधिकारी ने बताया कि मास्क और सैनेटाइजर की कालाबाजारी की जा रही थी। ये लोग इन्हें महंगी कीमत पर बेचने वाले थे। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण इन दिनों मास्क और सैनेटाइजर की बहुत ज्यादा मांग है। इस कारण से कई लोग इन उत्पादों की कालाबाजारी भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुप्त सूचना पर अपराध शाखा की इकाई ने गोरेगांव (पश्चिम) में मोतीलाल नगर में एक गोदाम पर छापा मारा।24.87 लाख रुपये के 9950 एन-95 मास्क और 2.75 लाख रुपये मूल्य का 181 लीटर सैनेटाइजर जब्त किया गया।

मुंबईःअपराध शाखा के अधिकारियों ने मंगलवार को मुंबई में उपनगर गोरेगांव में एक गोदाम से 27.63 लाख रुपये के एन-95 मास्क और सैनेटाइजर जब्त किए और दो लोगों को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने बताया कि मास्क और सैनेटाइजर की कालाबाजारी की जा रही थी। ये लोग इन्हें महंगी कीमत पर बेचने वाले थे। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण इन दिनों मास्क और सैनेटाइजर की बहुत ज्यादा मांग है। इस कारण से कई लोग इन उत्पादों की कालाबाजारी भी कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘गुप्त सूचना पर अपराध शाखा की इकाई ने गोरेगांव (पश्चिम) में मोतीलाल नगर में एक गोदाम पर छापा मारा। इस गोदाम में मास्क और सैनेटाइजर को रखा गया था।’’ अधिकारियों ने बताया कि 24.87 लाख रुपये के 9950 एन-95 मास्क और 2.75 लाख रुपये मूल्य का 181 लीटर सैनेटाइजर जब्त किया गया। इस मामले में आगे जांच की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फरहान हुसैन रोशन अली पटेल (45) और आमिर हुसैन जाफरी (27) के तौर पर हुई। दोनों ओशिवारा के निवासी हैं । अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु कानून की विभिन्न धाराओं और आपदा प्रबंधन कानून की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा