लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः सोते समय बच्ची का किया अपहरण, दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट   

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 16, 2018 07:35 IST

लोनी कलभोर थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात में परिवार के लोगों को पता चला कि बच्ची लापता है और उसकी तलाश शुरू की गयी। बाद में एक मामला दर्ज कराया गया।

Open in App

पुणे, 16 जून: महाराष्ट्र के पुणे के लोनी कलभोर इलाके में एक साल की बच्ची का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोप में 22 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात मल्हारी बनसोडे ने लोनी कलभोर में बच्ची को सोते समय उसके माता-पिता के पास से उठा लिया। बच्ची का परिवार तमिलनाडु का है और उसके अभिभावक और अन्य रिश्तेदार इलाके में मजदूरी करते हैं। 

लोनी कलभोर थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात में परिवार के लोगों को पता चला कि बच्ची लापता है और उसकी तलाश शुरू की गयी। बाद में एक मामला दर्ज कराया गया। शुक्रवार तड़के लापता बच्ची का शव पास के इलाके में मिला। चिकित्सीय जांच से पता चला कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को लड़की को ले जाते हुए देखा गया। 

इससे पहले महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक हैरान कर देने तस्वीर सामने आई है, जहां एक कुएं पर नहाने को लेकर पिछड़ी जाति के दो किशोरों की रूप से पिटाई की गई और उन्हें पूरे गांव में निर्वस्त्र घुमाया गया। इस मामले पर पुलिस का कहना था कि नाबालिग किशोरों की दो लोगों ने परेड कराई, जिनमें से एक कुएं का मालिक था। पुलिस ने घटना के सिलसिले में ईश्वर जोशी और प्रह्लाद लोहार को गिरफ्तार किया है। 

किशोरों की पिटाई और उनकी निर्वस्त्र परेड का वीडियो 10 जून को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था। स्थानीय पुलिस ने बताया था कि दोनों किशोरों की उम्र 15-16 साल है। दोनों लड़के 10 जून को दोपहर तीन बजे जोशी के कुएं पर नहाने गए थे।(खबर इनपुट-भाषा)लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :रेपमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला