लाइव न्यूज़ :

Money Laundering Case: ऑर्थर रोड जेल में पहुंचे नवाब मलिक, 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे महाराष्ट्र सरकार के मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2022 18:24 IST

नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्दे21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे महाराष्ट्र सरकार के मंत्रीईडी ने पिछले महीने 23 फरवरी को नवाब मलिक को किया था गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नवाब मलिक सोमवार को मुंबई के आर्थर जेल में पहुंचे। नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। उन्हें ईडी ने पिछले महीने 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

मालूम हो कि ईडी ने महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री 62 वर्षीय नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में 23 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने मलिक को तीन मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया था। हिरासत खत्म होने पर ईडी ने दोबारा कस्टडी की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें फिर से 7 मार्च तक के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया था। एजेंसी का कहना था कि यह जांच, भगौड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम, उसके सहयोगियों और मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से संबंधित है।

प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी के दौरान मलिक की सेहत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के जेजे अस्पताल में 25 फरवरी की शाम भर्ती करवाया गया था। हालांकि 28 तारीख को दोपहर में नवाब मलिक को स्वास्थ्य में सुधार के बाद वापस ईडी के दफ्तर लाया गया था।

नवाब मलिक को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। उनके घरवालों ने कहा था कि उन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन, किडनी और लीवर संबंधित शिकायतें थीं।

टॅग्स :नवाब मलिकमहाराष्ट्रदाऊद इब्राहिम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह