लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब देखर नकली नोटों की करता था छपाई, डेढ़ लाख के बदले लेता था 50 हजार, पुलिस ने शख्स को रंगे हाथों पकड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2023 14:46 IST

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने यहां से 410 किलोमीटर दूर जलगांव के कुसुंबा गांव स्थित अपने घर में एक प्रिंटिंग (मुद्रण) इकाई स्थापित की थी। उन्होंने कहा, जलगांव में एमआईडीसी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में नकली भारतीय मुद्रा की छपाई कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी नकली भारतीय मुद्रा छापकर बेचा करता था। वह डेढ़ लाख रुपये के अंकित मूल्य वाले नकली नोट बेचने के एवज में 50 हजार रुपये का शुल्क लेता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर नौ मार्च तक के लिए हिरासत में लिया है। 

मुंबईः महाराष्ट्र के जलगांव जिले में यूट्यूब पर वीडियो देखकर अपने घर में नकली नोट छापने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि उनकी जांच से खुलासा हुआ है कि आरोपी ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट बनाना सीखा।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने यहां से 410 किलोमीटर दूर जलगांव के कुसुंबा गांव स्थित अपने घर में एक प्रिंटिंग (मुद्रण) इकाई स्थापित की थी। उन्होंने कहा, ‘‘जलगांव में एमआईडीसी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में नकली भारतीय मुद्रा की छपाई कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर बृहस्पतिवार को उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।’’

अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी नकली भारतीय मुद्रा छापकर बेचा करता था। उन्होंने कहा कि वह डेढ़ लाख रुपये के अंकित मूल्य वाले नकली नोट बेचने के एवज में 50 हजार रुपये का शुल्क लेता था।  जलगांव के पुलिस अधीक्षक एम राजकुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ‘‘ आरोपी ने नकली नोट छापने का गुर यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा। संदेह है कि उससे कई और लोग जुड़े थे। ’’ पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर नौ मार्च तक के लिए हिरासत में लिया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने