लाइव न्यूज़ :

धुले मॉब लिंचिंगः पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी, पांच लोगों को पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 9, 2018 15:07 IST

बच्चा चोरी के शक में गुस्साई भीड़ ने पांच व्यक्तियों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। पांचों सोलापुर जिले के रहने वाले थे और वे नाथ गोसावी समुदाय से थे।

Open in App

मुंबई, 09 जुलाई: महाराष्ट्र के धुले जिले के रैनपाडा में एक जुलाई को पांच युवकों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे लगातार पूछताछ जारी है। वहीं, पुलिस ने अबतक 26 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें, बच्चा चोरी के शक में गुस्साई भीड़ ने पांच व्यक्तियों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। पांचों सोलापुर जिले के रहने वाले थे और वे नाथ गोसावी समुदाय से थे। इस घटना को सोशल मीडिया पर बच्चा चोर गैंग के सक्रीय होने की फैली अफवाह के बाद अंजाम दिया गया।  

खबरों के अनुसार, बच्चा चोरी के संदेह में पांच आदिवासियों की हत्या करने वाली भीड़ केवल लोगों के मारे जाने से संतुष्ट नहीं थी और उन्हें मौके पर ही जलाना चाहती थी। पुलिस इस मामले में यह खुलासा कर चुकी है। जनजातीय नाथ गोसावी समुदाय के लोग इस घटना में मारे गये, वह रोजीरोटी की तलाश में महाराष्ट्र में एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करते रहते हैं। 

इधर, पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों के मुताबिक धुले जिले में रैनपाडा गांव से लगे काकार पाडा में पूरी तरह नशे में कुछ लोगों ने पहले आदिवासियों पर हमला किया और एक किलोमीटर तक उन्हें पीटते पीटते यहां तक ले आए। आदिवासी शनिवार की रात को यहां पहुंचे थे और उन्होंने रविवार को पुलिस में अपना पंजीकरण कराने की योजना बना रखी थी।  जब यह समुदाय किसी गांव में जाता है तो अपने रहने के बारे में स्थानीय थाने में जानकारी देता है। 

पिंपलनेर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश खटकल ने बताया था कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां करीब 3000 लोग थे और पांचों लोगों की मौत हो गई थी। भीड़ इतने गुस्से में थी कि उन्होंने धक्का मुक्की करके पुलिस को शव लेने से रोका था। इस क्रम में खटकल समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला