लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Mahim: कार में लिफ्ट देने के बाद 18 वर्षीय लड़की से 31 वर्षीय शख्स ने किया रेप, बैठने के बाद 2 लोगों ने पीने के पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2024 20:36 IST

Maharashtra Mahim: पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि एकमात्र आरोपी ही युवती को सात अक्टूबर की रात एक सुनसान जगह पर ले गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि बांद्रा रेलवे स्टेशन पर लड़की अकेली थी तब ही आरोपी ने उससे बात की थी।उत्तर प्रदेश की रहने वाली पीड़िता मीरा रोड पर अपने अंकल के साथ रहती है। आरोपी ने लड़की को अपनी कार से उसके गंतव्य तक छोड़ने के लिए कहा।

Maharashtra Mahim: महाराष्ट्र की राजधानी के माहिम इलाके में 18 वर्षीय एक लड़की को कार में लिफ्ट देने के बाद उसके साथ बलात्कार के आरोप में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीड़िता ने शुरू में दावा किया था कि कार में बैठने के बाद दो लोगों ने पीने के पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया था और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि, पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि एकमात्र आरोपी ही युवती को सात अक्टूबर की रात एक सुनसान जगह पर ले गया था।

अधिकारी ने बताया कि बांद्रा रेलवे स्टेशन पर लड़की अकेली थी तब ही आरोपी ने उससे बात की थी। वह रो रही थी क्योंकि उसके अंकल उसे स्टेशन पर लेने के लिए नहीं पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली पीड़िता मीरा रोड पर अपने अंकल के साथ रहती है। अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी ने लड़की को अपनी कार से उसके गंतव्य तक छोड़ने के लिए कहा।

वह उसे माहिम इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गया और सात अक्टूबर की रात को कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। अपराध करने के बाद उसने पीड़िता को बांद्रा रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ दिया।’’ उन्होंने बताया कि यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर लड़की को रोते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पी़ड़िता ने घटना का खुलासा किया, जिसके बाद बलात्कार का मामला दर्ज किया गया और सांताक्रूज के गोलीबार इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है लेकिन फिलहाल मुंबई में रहता है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?