लाइव न्यूज़ :

टीवी के 'क्राइम शो' से प्रेरित होकर दंपति ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस ने ऐसे पता लगाया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 12, 2019 15:20 IST

पुलिस ने शव बरामद होने वाली जगह से लेकर सोनूबाई चौधरी के घर तक आने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की लेकिन गुनहगारों का कोई सुराग हासिल नहीं हुआ। पुलिस ने तकनीकी तौर पर केस सुलझाने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देदंपति को इस बात की जानकारी थी कि बुजुर्ग महिला का पेंशन मिलती है, जो उसने इतने सोने के गहने पहने हुए थे। 21 नवंबर को लंच के समय के बाद दंपति ने बुजुर्ग महिला को बुलाया और फिर इसी दौरान कपड़ा धोने वाले बल्ले से उसके सिर पर पीछे से वार कर दिया। 

महाराष्ट्र के ठाणे में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की लाश बरामद होने के बाद कथित हत्यारों का पता चल गया है। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि वारदात को पड़ोस में रहने वाले दंपति ने अंजाम दिया था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दंपति ने अपने कबूलनामे में पुलिस को बताया है कि उन्होंने टीवी पर आने वाले क्राइम शोज को देखकर आए विचार के बाद यह अपराध किया। 

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, दंपति ने बताया कि उन्होंने टीवी पर आने वाले क्राइम शो क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया को देखकर इस हत्या को अंजाम दिया। 

पुलिस के मुताबिक, पड़ोसी पति-पत्नी ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसके सोने के सभी आभूषण उतार लिए। 

आरोपी दंपति को अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा है। 

पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर को भिवंडी जिले के वादुनवघर इलाके में एक तालाब के पास बुजुर्ग महिला का लाश बरामद हुई थी। बुजुर्ग महिला के शव की शिनाख्त उसके बेटे ने की। बुजुर्ग महिला की पहचान सोनूबाई चौधरी के तौर पर हुई। 

पुलिस ने शव बरामद होने वाली जगह से लेकर सोनूबाई चौधरी के घर तक आने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच की लेकिन गुनहगारों का कोई सुराग हासिल नहीं हुआ। पुलिस ने तकनीकी तौर पर केस सुलझाने की कोशिश की। पुलिस ने पड़ोस में जाकर आरोपी दंपति सोमनाथ और नीलम वाकड़े से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने वारदात की सारी कहानी उगल दी। 

आरोपी सोमनाथ एक सरकारी कर्मचारी है और ड्राइवर के तौर पर काम करता है। उसकी पत्नी नीलम एक आंगनबाड़ी में काम करती है। दंपति ने लक्जरी सामान खरीदने में काफी धन खर्च कर दिया और उसकी मासिक किश्त भरने के लिए तनख्वाह नाकाफी हो गई। 

दंपति को इस बात की जानकारी थी कि बुजुर्ग महिला का पेंशन मिलती है, जो उसने इतने सोने के गहने पहने हुए थे। 

21 नवंबर को लंच के समय के बाद दंपति ने बुजुर्ग महिला को बुलाया और फिर इसी दौरान कपड़ा धोने वाले बल्ले से उसके सिर पर पीछे से वार कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला की मौत सिर पर चोट लगने के कारण हुई।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमर्डर मिस्ट्रीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए